- शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक और स्कूटी सवारों को टक्कर मारी
- हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई
- दुर्घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई और कार ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रही थी
शहर में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कहर बरपाया. 'रॉन्ग साइड' से आ रही बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर हुआ.
रॉन्ग साइड से आई मौत की रफ्तार
घटना रात करीब 9:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर (UP 32 LR 0013) ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रही थी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने से आ रहे बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार एक युवक उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग और जालियों के बीच फंस गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई.
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से MBBS छात्र की मौत
— NDTV India (@ndtvindia) March 5, 2026
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रॉन्ग साइड आकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर के छात्र आकाश पांडेय (22), निवासी संतकबीरनगर, की मौके… pic.twitter.com/DLGGbA5flv
आकाश पांडेय (22 वर्ष), निवासी संतकबीरनगर, BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS तृतीय वर्ष का छात्र था. हादसे में कुल चार लोग चपेट में आए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गोरखपुर में होली की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र को रौंदा
— NDTV India (@ndtvindia) March 5, 2026
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर आरोपी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है."
पूरी खबर:… pic.twitter.com/KH9dU8ityK
सूचना मिलते ही कौवा बाग और मोहद्दीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए BRD मेडिकल कॉलेज भेजा और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया. एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर आरोपी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है."

आरोपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं