विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2018

उत्तर प्रदेश : बदमाशों ने लड़की से की छेड़खानी, पिता ने की शिकायत तो कर दी जमकर पिटाई, मौत

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपियों के घर गए पीड़िता के पिता की पिटाई से मौत हो गयी.

उत्तर प्रदेश : बदमाशों ने लड़की से की छेड़खानी, पिता ने की शिकायत तो कर दी जमकर पिटाई, मौत
प्रतीकात्मक फोटो
गोंडा: कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपियों के घर गए पीड़िता के पिता की पिटाई से मौत हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से दो दिन पूर्व शौच जाते समय दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़खानी की थी. पुलिस के अनुसार, पुत्री के बताने पर पिता जब आरोपी के घर गया तो विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने भार्इयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से गैंगरेप के मामले में चार युवक गिरफ्तार

गंभीर हालत में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. व्यक्ति की मौत की खबर गांव में पहुंची तो तनाव फैल गया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन अभियुक्तों शाह मोहम्मद, दोस्त मोहम्मद और यार मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार की देर शाम भारती पुलिस बंदोबस्त में भारी पुलिस बल के साथ अंतिम संस्कार करवा दिया. 

झारखंड : पंचायत का दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी को जिंदा जलाने का फरमान

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी एवं महिला आरक्षी तैनात हैं.

VIDEO: हम लोग: बच्चियों से रेप पर सजा-ए- मौत क्या सही?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girls Father Beaten, Gonda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com