गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी बीमार मां को बेरहमी से पीटा और गला घोंटा। आरोपी निशांत ठाकुर की बहन निशा ने अमेरिका से मां के कमरे में छुपा CCTV कैमरा लगाकर घटना का वीडियो देखा। निशा ने वीडियो देखकर पड़ोसियों और सोसाइटी के लोगों को भेजकर पुलिस से शिकायत करने की मांग की।