विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व MLA का विवादित बयान, बोले- कांवड़ लेने सिर्फ घिसे-पिटे लोग जाते हैं

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कांवड़ को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद से वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

कांग्रेस के पूर्व MLA का विवादित बयान, बोले- कांवड़ लेने सिर्फ घिसे-पिटे लोग जाते हैं

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के विवादित बयान से राजनीति गरमा गई है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांवड़ लेने सिर्फ घिसे-पिटे लोग जाते हैं. वहां कभी अपरकास्ट के लोग नहीं जाते हैं. इसके अलाव उन्होंने ओबीसी और अति-पिछड़े समाज को लेकर भी टिप्पणी की.

दरअसल, हापुड़ में मीडिया से बात करते समय उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि कांवर के नाम पर गरीब लोगों को गुमराह किया जाता है. कांवर लाने सिर्फ घिसे-पिटे लोग जाते हैं. उन्होंने पूछा कि उनके कितने अपरकास्ट के लोग और व्यापारी कितने जाते हैं? उन्होंने आगे कहा कि धरना प्रदर्शन, रैली में पढ़े-लिखे लोग नहीं जाते हैं.

सरकारी स्कूल में कितने अपर कास्ट के लोगों के बच्चे पढ़ते हैं, उसमें सिर्फ गरीब लोगों के बच्चे जाते हैं. यह सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करके देश का माहौल खराब करते हैं और चुनाव तक यह हिंदू-मुस्लिम करते हैं, चुनाव के बाद यह सब गायब हो जाता है.

कौन हैं गजराज सिंह?

गजराज सिंह हापुड़ विधानसभा सीट (एससी) 2012 में कांग्रेस की ओर विधानसभा चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, लेकिन 2017 में हार गए थे. उन्होंने 2022 के विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया था. फिर वह सपा रालोद गठबंधन पर हापुड़ विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़े, लेकिन हार गए. फिर उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया था.

ये भी पढ़ें- गांव-गांव घूमे, रात भी वहीं बिताएं... चुनाव से पहले CM योगी ने अपने मंत्री-विधायकों को दिया बड़ा टास्क

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com