विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

किसानों को कर्जमाफी नहीं, बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला

किसानों को कर्जमाफी नहीं, बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया.
  • अखिलेश नेकहा- उनके ही कार्यों को योगी सरकार दुबारा लॉन्च कर रही
  • जिस तरीके से कर्जमाफी की जा रही है उससे किसान निराश
  • यूपी में डिजिटल मुख्यमंत्री सिर्फ डिजिटल बातें कर रहे
लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार का किसानों की कर्जमाफी का वादा तथ्यहीन निकला. उन्होंने कहा, 'बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता.'

राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार पर यह आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक कोई नया काम नहीं कर पाई. अखिलेश ने आरोप लगाया कि उनके ही कार्यों को योगी सरकार दुबारा लॉन्च कर रही है.

यह भी पढ़ें : यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, दिल्ली से कोलकाता के बीच चले बुलेट ट्रेन

अखिलेश ने कहा, "किसान को इंतजार है कि उनका कर्ज कब माफ होगा. प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार में ये बात रखी थी कि पूरा कर्जा माफ होगा. जो मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने इसके लिए तमाम दरवाजे खटखटाए थे. लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली तो अपने संसाधनों से कर रहे हैं. ये जिस तरीके से कर्जमाफी की जा रही है इससे किसान निराश हैं. बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता."

VIDEO : भ्रष्टाचार के कारण ऑक्सीजन की कमी

अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा, "यूपी में इस वक्त डिजिटल मुख्यमंत्री सिर्फ डिजिटल बातें कर रहे हैं. वो जमीन पर नहीं दिखाई पड़ेगी. हमारे ही कामों पर मुहर लगा रहे हैं, लेकिन जनता को पता है, और वो जानती है कि किसने मेट्रो और एक्सप्रेसवे बनवाया."
( इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com