विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2025

गाजियाबाद में बिल्ली को लेकर महिलाओं के बीच हो गया दंगल, जमकर मारपीट

विवाद पालतू बिल्ली को लेकर शुरू हुआ, जिसने जल्द ही गंभीर मारपीट का रूप ले लिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरह एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं और धक्का-मुक्की कर रही हैं.

गाजियाबाद में बिल्ली को लेकर महिलाओं के बीच हो गया दंगल, जमकर मारपीट
गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में बिल्ली पालने को लेकर दो पड़ोसी महिलाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, यह विवाद पालतू बिल्ली को लेकर शुरू हुआ, जिसने जल्द ही गंभीर मारपीट का रूप ले लिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरह एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं और धक्का-मुक्की कर रही हैं. यह झड़प इतनी बढ़ गई कि आसपास मौजूद अन्य पड़ोसियों (महिला और पुरुष दोनों) को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. वे दोनों गुस्साई महिलाओं को अलग करने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने बताया कि यह घटना ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के परिसर में हुई. इस मारपीट के संबंध में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में शिकायत दर्ज करा दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Cat Dispute, Fight Over Cat, Cat Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com