विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात प्रशासन का एक्शन, होटल और दुकानें सीज, क्यों की कार्रवाई 

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे और रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने की देर रात कार्रवाई की.

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात प्रशासन का एक्शन, होटल और दुकानें सीज, क्यों की कार्रवाई 
मुरादाबाद: देर रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उतरी प्रशासन की टीम.

मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ हाईवे और रेलवे स्टेशन के आसपास किए अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को लेकर मुरादाबाद प्रशासन सख्त हो गया. मंगलवार रात करीब 10 बजे के बाद प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की, इससे इलाके में हड़कंप मच गया. नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कई होटलों और दुकानों पर एक्शन लिया. अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों को सीज किया गया, जबकि कई दुकानों और होटलों का सामान भी जब्त किया गया. 

होटल और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई   

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शर्मा होटल, माहेश्वरी होटल समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वालों और अवैध निर्माण से जुड़े मामलों में कार्रवाई कर अधिकारियों ने आवश्यक सख्त दिशा-निर्देश दिए. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन चलेगी, रैपिड रेल का 150 किमी का ट्रैक, उत्तराखंड में कहां-कहां स्टेशन

पुलिस बल और अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल और आला अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई कराई. इससे क्षेत्र के कारोबारियों में हलचल का माहौल देखने को मिला.   

आगे कभी जारी रहेगी कार्रवाई

मुरादाबाद अपर नगर आयुक्त अजित कुमार ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. अतिक्रमण और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में छूट नहीं दी जाएगी. बता दें कि मुरादाबाद में पहली बार देर रात इतने बड़े स्तर पर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया गया है. 

ये भी पढ़ें- यूपी से गंगा एक्सप्रेसवे के 2 नए रूट का ऐलान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजनौर, बागपत से हापुड़ तक इन जिलों को लगेगी लॉटरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-Lucknow Highway, Moradabad News, Illegal Construction, Bulldozer Action, Moradabad News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com