UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बिजली विभाग में तैनात एक संविदा कर्मी की पत्नी के साथ एक एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) को सौंपी गई है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस प्रकरण की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर सतीश शुक्ला को सौंपी है. सतीश शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश के साथ ही पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जाएगी . उनके अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के अनुसार सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति बिजली विभाग में चालक है और विभाग के एक एसएसओ का उसके घर आना जाना था, ऐसे में उसकी भी आरोपी से जान पहचान हो गई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पांच दिन पूर्व शाम को जब वह घर पर अकेली थी तब एसएसओ घर पर आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसका आरोप है कि एसएसओ ने उसे धमकी दी की कि उसने यदि किसी को बताया तो उसके पति की नौकरी छुड़वाकर वह उसे जान से मार देगा.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं