कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए यूपी में इन दो सीटों का उपचुनाव काफी अहम है
लखनऊ:
कांग्रेस ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि पार्टी ने डॉक्टर सुरहिता करीम को गोरखपुर और मनीष मिश्रा को फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है. सुरहिता जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने साल 2012 में गोरखपुर के महापौर पद का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं.
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बीच मोदी और योगी सरकार का भी 11 मार्च को इम्तिहान
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके इस सीट से इस्तीफा देने की वजह से गोरखपुर लोक सभा सीट खाली हुई है. वहीं, फूलपुर सीट केशव प्रसाद मौर्य के उपमुख्यमंत्री पद संभालने के बाद खाली हुई. इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के तहत 11 मार्च को वोट डाले जाएंगे.
वीडियो : भारत का बच्चा जन्मजात पॉलिटीशियन होता है : पीएम मोदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं