विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा को सेमीकंडक्टर पार्क का तोहफा देंगे सीएम योगी, 21 फरवरी को रखेंगे आधारशिला

ग्रेटर नोएडा में बनने वाला यह सेमीकंडक्टर पार्क उत्तर भारत का पहला ऐसा सेमीकंडक्टर पार्क होने वाला है. इस आयोजन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है. ग्रेटर नोएडा की यह परियोजना फॉक्सकॉन और HCL के संयुक्त उद्यम ‘इंडिया चिप प्रा.लि.’ द्वारा लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से 48 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है.

ग्रेटर नोएडा को सेमीकंडक्टर पार्क का तोहफा देंगे सीएम योगी, 21 फरवरी को रखेंगे आधारशिला
ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा को सेमीकंडक्टर पार्क का तोहफा देने जा रहे हैं. 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी इस सेमीकंडक्टर पार्क की आधारशिला रखेंगे. इस खास मौके पर उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सीएम योगी के साथ होंगे. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी वर्चुअली शिरकत करेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में बनने वाला यह सेमीकंडक्टर पार्क उत्तर भारत का पहला ऐसा सेमीकंडक्टर पार्क होने वाला है. इस आयोजन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है. ग्रेटर नोएडा की यह परियोजना फॉक्सकॉन (Hon Hai Precision Industry Co. Ltd.) और HCL के संयुक्त उद्यम ‘इंडिया चिप प्रा.लि.' द्वारा लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से 48 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है. कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में कंपनी 3706 करोड़ रुपए का निवेश करेगी.इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. कहा जा रहा है कि इस सेमीकंडक्टर पार्क के बनने के बाद इससे लगभग 3000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

प्रशासन इस आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है. वीवीआईपी कार्यक्रम और शिलान्यास समारोह की तैयारियों के मद्देनजर, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान, कार्यक्रम स्थल पर मंच की मजबूती, अतिथि दीर्घा, और मीडिया गैलरी की व्यवस्था का जायजा लिया गया. हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड, और एम्बुलेंस की तैनाती की समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों को पार्किंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, और सुचारू यातायात प्रबंधन के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसा माना जा रहा है कि जेवर में स्थापित होने वाला यह सेमीकंडक्टर पार्क उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. इस परियोजना से क्षेत्र में सहायक उद्योगों का भी विकास होगा, जिससे जेवर एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा.वहीं,इस इकाई के लगने के बाद सेमीकंडक्टर के मामले में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. वहान कंप्यूटर लैपटॉप सेल फोन आदि में सेमीकंडक्टर सबसे अहम पार्ट है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जेवर आगमन के कारण, 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. यातायात पुलिस ने सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रूट डायवर्जन और अलग-अलग पार्किंग जोन निर्धारित किए हैं. आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com