उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर बल दिया है. उन्होंने सूचना विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान अफसरों से कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वे योजनाओं का अच्छे से प्रचार-प्रसार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं. राज्य और जिलास्तर पर इन सोशल मीडिया ग्रुपों से लोगों को जोड़ा जाए. ट्विटर पर भी सरकार से जुड़ी जानकारियों को तत्काल उपलब्ध कराएं. जिससे लोग सरकार के कामकाज से रूबरू हो सकें.
इस देश ने 'गॉसिप' रोकने के लिए लिए व्हाट्सअप और फेसबुक के इस्तेमाल पर लगाया टैक्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों का निर्माण जिलाधिकारी कार्यालय के नजदीक कराया जाए और मण्डल मुख्यालय पर वरिष्ठ स्तर के अधिकारी को ही तैनात किया जाए. इन दफ्तरों में हर सुविधा की जाए. ताकि सूचनाओं के प्रचार-प्रसार में आसानी हो. मुख्यमंत्री ने राज्य सूचना केन्द्र नई दिल्ली के सुदृढ़ीकरण के भी निर्देश दिए और कहा कि मुम्बई सहित देश के अन्य महानगरों में भी उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केन्द्र स्थापित किए जाने चाहिए. योगी ने जिलास्तर पर सरकार से सम्बन्धित सभी सकारात्मक तथा नकारात्मक समाचारों का फीडबैक प्राप्त करने के भी निर्देश दिए.(इनपुट भाषा से)
व्हाट्सएप यूजर्स को स्कूली छात्र ने लश्कर ग्रुप ज्वाइन करने का भेजा इनविटेशन: यूपी पुलिस
वीडियो-गोरखपुर में ''राजनीति से हुई 45 बच्चों की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं