प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने खेलों के विकास के लिए 100 करोड़ के निवेश का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स(Amitabh Bachchan Sports Complex) के स्वर्ण जयंती समारोह (Golden Jubilee Celebrations) के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए सीएम ने मंच से खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि वो जमकर खेलें. प्रदेश सरकार बजट की कमी नहीं होने देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कमी धन की नहीं, जरूरत है तो उस धन के सुनियोजित निवेश की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हुए खेल महोत्सव समारोह में कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत हर क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है उसमें खेल का ये क्षेत्र भी शामिल है, जो उपेक्षित पड़ा हुआ था. इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और प्रयागराज में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ देने का एलान किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज को अब तक हम संगमनगरी के रूप में जानते हैं, लेकिन यहां पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, अन्य संस्थाओं के साथ सबसे बड़ा उच्च न्यायालय इसकी शान है. वहीं अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रयागराज की अलग पहचान बन रही है. उन्होंने कहा कि खेलों के लिए सरकार ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, ओपन जिम की स्थापना करवा रही है. इसके साथ ही निजी खेल अकादमी चलाने वालों को भी राज्य सरकार प्रोत्साहित करेगी. आज पैसे की कमी नहीं बल्कि पैसों का सही समायोजन होना जरूरी है. हम जो भी बनाएं वो मानक के अनुरूप बनाएं, वह वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड का होना चाहिए. मेरठ में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही हैं जहां हर सुविधा वर्ल्ड क्लास होगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रयागराज में स्पोर्ट्स की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए 100 करोड़ खर्च किए जाएंगे. इसमें से 60 करोड़ रुपये इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए खर्च किए जाएंगे. वहीं सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 10 करोड़ 16 लाख, इलाहाबाद विवि के लिए 10 करोड़ 86 लाख, चंद्रशेखर आजाद पार्क में खेल सुविधाओं के विकास के लिए 7 करोड़ 73 लाख, ओपन जिम और मल्टी एक्टिविटी के लिए 4 करोड़ 25 लाख और सात स्थानों पर बच्चों के खेलकूद के साथ मनोरंजन के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपये और नौकायन के लिए 2 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में प्रयागराज की प्रतिभा का नाम आता है तो गर्व की अनुभूति होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं