विज्ञापन
8 years ago
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी की ख़बर पर भीड़ की हिंसा के मामले में 27 लोगों को नामज़द किया गया है. इन पर 17 धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है. योगेश राज मुख्य आरोपी है जो कि गोकशी मामले में शिक़ायतकर्ता भी है. हालांकि, वह फरार बताया जा रहा है. 50-60 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया है. इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है. दरअसल, इस हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक आम नागरिक की मौत हो गई. इतना ही नहीं, उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी फूंक दी, दर्जनों गाड़ियां जला दी. हिंसक भीड़ मृतक इंस्पेक्टर का सरकारी पिस्टल और मोबाइल भी लूट कर ले गई. 
 

Bulandshahr Violence LIVE Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bulandshahr Violence, Bulandshahr Mob Violence, Subodh Kumar Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com