विज्ञापन

यूपी में भैंस का गजब बर्थडे सेलिब्रेशन, 'बसंती' को पहनाई टोपी, फिर काटा गया केक, वीडियो वायरल

यूपी के बलिया जिले में एक पशुपालक ने अपनी भैंस 'बसंती' का जन्मदिन केक काटकर और गाजे-बाजे के साथ मनाया. इस अनोखे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भैंस का केक, गुब्बारे और बैंड-बाजे वाला बर्थडे वायरल
NDTV
  • UP के बलिया जिले के बड़ागांव में पशुपालक राजेश कुमार वर्मा ने अपनी भैंस बसंती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
  • जन्मदिन समारोह में भैंस को हैप्पी बर्थडे टोपी पहनाई गई और रंग-बिरंगे गुब्बारों से जगह सजाई गई थी
  • राजेश कुमार का कहना है कि भैंस भी परिवार का सदस्य है और बच्चों की तरह उसकी भी परवाह की जाती है

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पशु प्रेम का एक अनोखा मामला सामने आया है. जिले के बड़ागांव निवासी पशुपालक राजेश कुमार वर्मा ने अपनी भैंस 'बसंती' का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस दौरान केक काटा गया, गाजे-बाजे का इंतजाम किया गया. भैंस के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भैंस को पहनाई बर्थडे वाली टोपी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस के सिर पर 'हैप्पी बर्थडे' की टोपी पहनाई गई है और आसपास के इलाके को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है. परिवार और स्थानीय लोग भी इस अनोखे जन्मदिन समारोह में शामिल हुए.

'जब बच्चे का जन्मदिन मनाते हैं तो भैंस का क्यों नहीं?'

पशुपालक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी भैंस से बेहद लगाव है. उनका कहना है कि भैंस भी परिवार के सदस्य की तरह है और उनकी बातें समझती है.

उन्होंने कहा, 'जितना हमारा बच्चा हमारी बात सुनता है, उतना ही भैंस भी हमारी बात सुनती है. जब हम अपने बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं तो भैंस का क्यों नहीं मनाएं? हमारा शौक था, इसलिए हमने उसका जन्मदिन मनाया.'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भैंस का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस अनोखे पशु प्रेम की सराहना कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे दिलचस्प और अनूठा आयोजन बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फैमिली कोर्ट में 'रिश्तों का रण'! ससुर-दामाद के बीच जमकर चले लात-घूंसे, पेशी के दौरान हुआ विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Viral Video, Viral Video News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com