बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की फाइल फोटो
- डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या ईश्वर ने करवाई है
- संविधान उसकी हत्या में रुकावट बना था
- आखिरकार ईश्वर उसकी हत्या करने में सफल हो गए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
बीजेपी के बयान बहादुर विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर अपने अजीबोग़रीब बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या ईश्वर ने करवाई है, हालांकि संविधान उसकी हत्या में रुकावट बना था लेकिन आखिरकार ईश्वर उसकी हत्या करने में सफल हो गए.
माफिया मुन्ना बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसे सात गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने कहा, ''उसके शरीर पर सात गोलियां लगीं थीं. सिर का दायां हिस्सा गोलियां लगने से बाहर निकल आया था.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने गटर साफ कराकर उसमें से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, दो मैगजीन और 22 कारतूस बरामद कर लिये हैं. जय प्रकाश ने बताया कि आरोपी हमलावर सुनील राठी को न्यायालय से रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. उन्होंने हालांकि कहा कि सुपारी को लेकर सुनील और मुन्ना की बहस हुई थी इसके बाद सुनील ने उसकी हत्या कर दी.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर कहा है कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं (रेप) पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है. यह सामाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, जिससे कोई भी वंचित नहीं रहने वाला है.
VIDEO : बेटे ने की मारपीट, BJP विधायक पिता का लापरवाही वाला बयान, 'तिल का ताड़' नहीं बनाना चाहिए...
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी का धर्म है कि समाज के सभी लोगों को अपना परिवार समझे, सभी को अपनी बहन समझने के धर्म का पालन करना चाहिए. संस्कार के बल पर ही इस पर नियंत्रण होगा. संविधान के बल पर नियंत्रण नहीं होगा. अधिकारियों से अच्छा चरित्र तो वैश्याओं का होता है
योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बोले रामविलास वेदांती, 2019 से पहले कभी भी शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि ' ऑफिशियल्स से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है, वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं. पर ये ऑफिशियल्स तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे कि नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है.'
बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- 90 फीसद बिजली चोरी मुस्लिम करते हैं
इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में संस्कृतियों की लड़ाई होगी और यह धर्मयुद्ध होगा. इसमें महाभारत की तरह एक बार फिर कौरवों और पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी. उन्होंने यह भी कहा था कि पांडवों के दल में सेनापति और अर्जुन की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे तो दूसरी तरह कौरवों का दल कांग्रेस के नेतृत्व में होगा, जिसमें धृतराष्ट्र की भूमिका सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव निभायेंगे. उन्होंने दावा किया कि प्रजातांत्रिक महाभारत की लड़ाई में मोदी ही विजयी होंगे.
महिलाओं को BJP विधायक की नसीहत- बांझ रहें, पर ऐसे बच्चे पैदा न करें
हाल ही में सुरेंद्र सिंह ने भी राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर अख्तियार किया है. विधायक ने बैरिया तहसील भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में आगामी पांच जून को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी.
VIDEO: डांसर सपना चौधरी पर BJP सांसद के बयान को लेकर विवाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं