विधायक सुरेंद्र सिंह पहले भी कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं.
- पहले भी दे चुके विवादास्पद बयान
- रेप की घटनाओं को बताया था अभिभावकों को जिम्मेदार
- सांसद सावित्री बाई फुले पर भी साधा निशाना
लखनऊ:
अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में संस्कृतियों की लड़ाई होगी और यह धर्म युद्ध होगा. बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव धर्म युद्ध होगा और इसमें महाभारत की तरह एक बार फिर कौरवों और पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी. सिंह ने कहा कि पांडवों के दल में सेनापति और अर्जुन की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे तो दूसरी तरह कौरवों का दल कांग्रेस के नेतृत्व में होगा, जिसमें धृतराष्ट्र की भूमिका सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव निभायेंगे. उन्होंने दावा किया कि प्रजातांत्रिक महाभारत की लड़ाई में मोदी ही विजयी होंगे.
बलात्कार की घटनाओं के लिये अभिभावक जिम्मेदार : भाजपा विधायक
भाजपा विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले करते हुए आरोप लगाया कि उनका भारत और भारतीयता से कोई जुड़ाव नहीं है. राहुल में राजनीतिक क्षमता का अभाव है. वह कांग्रेस के आखिरी अध्यक्ष साबित होंगे. उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक चुनाव के बाद भारत कांग्रेस मुक्त हो जायेगा और जिस दिन भारत से कांग्रेस का पराभव हुआ, राहुल भारत छोड़ इटली के वासी हो जायेंगे.
वीडियो : येदियुरप्पा का विवादास्पद बयान
सिंह ने पिछले कुछ समय से केन्द्र की अपनी ही सरकार पर हमला कर रही बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले पर निशाना साधते हुए विश्वास जताया कि कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर सावित्री को टिकट नहीं दिया होता तो वह कभी लोकसभा नहीं पहुंच पातीं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP MLA Surendra Singh