विज्ञापन

बिहार के मौलाना के बिगड़े बोल, CM योगी की मां पर की विवादित टिप्पणी, लखनऊ में लोगों ने फूंका पुतला

बिहार में तकरीर के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम नाम के मौलाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया. तकरीर के दौरान मौलाना के यूपी के मुखिया के लिए ऐसे अशोभनीय बयान पर विरोध भी तेज हो गया.

बिहार के मौलाना के बिगड़े बोल, CM योगी की मां पर की विवादित टिप्पणी, लखनऊ में लोगों ने फूंका पुतला
  • बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ विवादित अमर्यादित टिप्पणी की है
  • मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस के खिलाफ भी विवादित बयान दिया था
  • लखनऊ में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ आक्रोश फैलने पर उनके पुतले का हजरतगंज चौराहे पर दहन किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

यूपी के सीएम योगी की मां को लेकर बिहार के मौलाना ने विवादित टिप्पणी की है. बिहार में तकरीर के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम नाम के मौलाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया. तकरीर के दौरान मौलाना के यूपी के मुखिया के लिए ऐसे अशोभनीय बयान पर विरोध भी तेज हो गया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मौलाना अब्दुल्ला सलीम के नाम का पुतला फूंका गया. इसके अलावा सलीम के खिलाफ भारत सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.  

सीएम योगी की मां पर अमर्यादित टिप्पणी 

यूपी में लागू गौकशी के कानून पर मुस्लिमों को भड़काने के दौरान मौलाना ने बिहार में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी कर दी. यही नहीं मौलाना ने यूपी की पुलिस पर भी टिप्पणी की. मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी को कई बार दोहराया. 

Latest and Breaking News on NDTV

मौलाना के खिलाफ लखनऊ में आक्रोश 

इसके बाद लखनऊ में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका गया. अब्दुल्लाह सलीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसे लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के लोगों में आक्रोश है. इसी आक्रोश की वजह से मौलाना अब्दुल सलीम का राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर पुतला दहन करके विरोध किया गया और नारेबाजी की गई. साथ ही भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com