विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2019

उत्तर प्रदेश: बरेली में धार्मिक स्थल के पास मांस खाने के शक में 4 मजदूरों की पिटाई

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक धार्मिक स्थल के पास कथित रूप से मांस खाने पर अज्ञात युवकों ने चार मजदूरों की पिटाई कर दी.

उत्तर प्रदेश: बरेली में धार्मिक स्थल के पास मांस खाने के शक में 4 मजदूरों की पिटाई
पुलिस ने इस संबंध में कहा कि चार मजदूरों में से दो अल्पसंख्यक समुदाय के थे
  • धार्मिक स्थल के पास मांस खाने के शक में की पिटाई
  • उत्तर प्रदेश के बरेली की है घटना
  • पुलिस ने कहा कि चार मजदूरों में से दो अल्पसंख्यक समुदाय के थे
बरेली:

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक धार्मिक स्थल के पास कथित रूप से मांस खाने पर अज्ञात युवकों ने चार मजदूरों की पिटाई कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवकों के हाथों चारों मजदूरों को बेल्ट से पीटते देखा जा सकता है. ये मजदूर एक राजमिस्त्री द्वारा काम पर रखे जाने के बाद बेहरी आए थे. पुलिस ने इस संबंध में कहा कि चार मजदूरों में से दो अल्पसंख्यक समुदाय के थे और यह हमले के लिए उकसाने वाला हो सकता है. पीड़ितों ने संवाददाताओं को बताया कि जब युवक पहुंचे उस समय वे शाकाहारी भोजन कर रहे थे और युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी.

केरल में नर्स पर जानलेवा हमला कर शख्स ने काट डाला उसका कान


घटना के संबंध में बहेरी पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर धनंजय सिंह ने कहा, "चार अज्ञात मजदूरों को एक निवास पर निर्माण कार्य के लिए काम पर रखा गया था. दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान, वे पास के देवस्थान (देवताओं की मूर्तियों के साथ आमतौर पर छायादार पेड़ों के पास एक छोटा मंदिर) पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने के लिए चले गए थे." पुलिस के अनुसार, अज्ञात युवक अचानक वहां पहुंचे और एक पवित्र स्थान के पास मांस खाने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी.

माता-पिता के साथ छत पर सो रही थी लड़की, तभी बोतल में केरोसिन लेकर पहुंचा शख्स और फिर...


बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने कहा कि पुलिस ने आदेश वाल्मीकि व मनीष और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं.

VIDEO: 'जय श्री राम' का नारा न लगाने पर युवक की पिटाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bareilly, Religious Tolerance, Uttar Pradesh, Laborers Beating
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com