विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

बरेली के काजी ने मदरसों से कहा- 15 अगस्त मनाएं तो सही लेकिन 'राष्ट्रगान न गाएं'...

बरेली के काजी ने मदरसों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाएं तो सही लेकिन 'राष्ट्रगान गाए बगैर.'

बरेली के काजी ने मदरसों से कहा- 15 अगस्त मनाएं तो सही लेकिन 'राष्ट्रगान न गाएं'...
प्रतीकात्मक फोटो
  • उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 11 अगस्त को सर्कुलर जारी किया
  • कहा, सभी मदरसे 15 अगस्त को तिरंगा फहराएं और राष्ट्रगान गाएं
  • बरेली के काजी ने कहा है कि 15 अगस्त मनाएं लेकिन राष्ट्रगान गाए बगैर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बरेली (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 11 अगस्त को जारी किए गए अपने सर्कुलर में कहा है कि सभी मदरसे 15 अगस्त को तिरंगा फहराएं और राष्ट्रगान गाएं. अब खबर है कि बरेली के काजी ने शहर के मदरसों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाएं तो सही लेकिन 'राष्ट्रगान गाए बगैर.'

पढ़ें- योगी सरकार में जारी हुआ फरमान, 15 अगस्त को मदरसों में फहराएं तिरंगा और कराएं वीडियोग्राफी

खान ने कहा है कि यह योगी सरकार का तुगलकी फरमान है. राष्ट्रगान में कुछ शब्द ऐसे हैं जो अल्लाह के प्रति गैरवफादारी प्रदर्शित करता है. हम निश्चित तौर पर आजादी का समारोह बनाएंगे लेकिन मदरसों में हम राष्ट्रगान नहीं गाएंगे. जमात रजा ए मुस्तफा के स्पोक्सपर्सन नासिर कुरेशी ने यह न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा.

पढ़ें- पुलवामा में क्रिकेट मैच से पहले बजा पीओके का राष्ट्रगान, मृत आतंकवादियों के नाम बांटे प्राइज

बता दें कि यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने इस बाबत सर्कुलर जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कार्यक्रमों के वीडियो भी बनाए जाएं फोटो भी ली जाएं. सर्कुलर के मुताबिक, सुबह 8 बजे तिरंगा फहराए जाने और राष्ट्रगान गाने के निर्देश दिए गए हैं. स्टूडेंट्स को राष्ट्रवादी गीत गाने और 15 अगस्त के इतिहास पर विचार विमर्श के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी मदरसों को निर्देश दिया है कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करें और इसकी वीडियोग्राफी करवाएं. देश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में स्थित सभी मदरसों में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं. 

वीडियो- 15 अगस्त को यूपी के मदरसों में फहरेगा तिरंगा...


चौधरी से संबद्ध राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ने आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के लिए चेताया है. चौधरी ने बताया कि देश के तमाम नागरिक होली, दीपावली, ईद और लोहड़ी के त्यौहार मनाते हैं. वहीं स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को पूरा देश मनाता है. मदरसों को इससे अलग नहीं किया जाना चाहिये. औलख ने चेताया, 'हमने सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने को कहा है. हम कभी भी जांच कर सकते हैं कि किस मदरसे ने समारोह मनाया और किसने नहीं. यदि कोई मदरसा इसे (आदेश) नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.' 


इनपुट : भाषा, एनएनआई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com