विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2019

अखिलेश यादव और मायावती की मुलाकात, यूपी के महागठबंधन में नहीं होगी कांग्रेस : सूत्र

दिल्ली में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से मुलाकात की

अखिलेश यादव और मायावती की मुलाकात, यूपी के महागठबंधन में नहीं होगी कांग्रेस : सूत्र
अखिलेश यादव और मायावती (फाइल फोटो).
  • अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी तय होंगे
  • आरएलडी को यूपी के महागठबंधन में तीन सीटें दी जाने की संभावना
  • पश्चिमी यूपी के बीजेपी सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बैठक
नई दिल्ली:

अखिलेश यादव और मायावती की शुक्रवार को यूपी में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर दिल्ली में मुलाकात हुई. सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी के महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी. दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बैठक हुई.

सूत्रों ने बताया कि मायावती ने शनिवार को बीएसपी के संयोजकों की बैठक बुलाई है. बसपा और सपा जल्द ही अमेठी और रायबरेली के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी तय कर सकती हैं. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को यूपी के महागठबंधन में तीन सीटें दी जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : साल 2018 में 'विपक्षी एकता' की तस्वीरें तो खूब खिंची, लेकिन अभी तक नहीं बन पाई कोई आम राय

माना जाता है कि अखिलेश यादव और मायावती की अगले सप्ताह फिर मुलाकात होगी. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. 15 जनवरी के बाद सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा सकता है. यूपा के महगठबंधन में निषाद पार्टी, ओपी राजभर की पार्टी जेसी छोटी पार्टियों को भी शामिल किए जाने की संभावना है.

VIDEO : कांग्रेस पर भड़के अखिलेश, कहा- यूपी में हमारा रास्ता साफ

दूसरी तरफ शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बैठक हुई. यह बैठक महेश शर्मा के घर पर हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com