विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर महिला का शव देख पुलिस परेशान, फिर AI ने किया कमाल,हत्या करने वाला भी पकड़ाया

महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे,जिससे यह लग रहा था कि महिला की हत्या कहीं ओर कर शव को आगरा में फेंका गया है.पुलिस ने महिला के फोटो को संबंधित सभी थानों में भेजा पर महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई.फिर पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए AI का सहारा लिया .AI के जरिए पुलिस ने महिला के शव की फोटो को रीडवलप किया,महिला के शव की आंखे खोलकर ऐप में भेजा तो चेहरा बन कर आ गया

यमुना एक्सप्रेस वे पर महिला का शव देख पुलिस परेशान, फिर AI ने किया कमाल,हत्या करने वाला भी पकड़ाया
  • आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला कंबल में लिपटी महिला का शव,गले और चेहरे पर चोट के निशान
  • महिला के शव की पहचान पुलिस के लिए कठिन थी, लेकिन एआई तकनीक से जल्द पहचान हो गई
  • एआई की मदद से महिला की पहचान महोबा निवासी 25 वर्षीय सोनाली के रूप में हुई थी,आरोपी भी पकड़ाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा:

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कंबल में लिपटा एक महिला का शव मिला है.महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे. कंबल में लिपटे मिले महिला के शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक चुनौती थी,लेकिन एआई ने उसका ये काम भी आसान कर दिया.महिला के हाथ पर आरएस और सनी लिखा हुआ था.अज्ञात शव के फोटो को आगरा पुलिस ने सभी थानों में सर्कुलेट किया पर कहीं से कोई पहचान नहीं हो पाई ,फिर पुलिस ने आधुनिक तकनीक AI का सहारा लिया जिसके बाद महिला की शिनाख्त हुई और हत्या करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

एआई ने तो कमाल कर दिया

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर 6 फरवरी को कंबल में लिपटा एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई.जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे,जिससे यह लग रहा था कि महिला की हत्या कहीं ओर कर शव को आगरा में फेंका गया है.पुलिस ने महिला के फोटो को संबंधित सभी थानों में भेजा पर महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई.फिर पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए AI का सहारा लिया .AI के जरिए पुलिस ने महिला के शव की फोटो को रीडवलप किया,महिला के शव की आंखे खोलकर ऐप में भेजा तो चेहरा बन कर आ गया और शव की शिनाख्त 25 वर्षीय महोबा निवासी सोनाली के रूप में हुई.

ऐसे पकड़ा आरोपी

आगरा पुलिस ने AI के जरिए महिला के शव की शिनाख्त की और जांच पड़ताल शुरू कर दी.पुलिस की जांच में सनी नामक एक व्यक्ति का नाम सामने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस की पूछताछ ने आरोपी ने बताया कि सोलानी उसके पास भागकर आ गई थी और लिव इन में रह रही थी.आरोपी सनी सोनाली से छुटकारा पाना चाहता था जिसके चलते उसने ही हत्या की पूरी साजिश रची. प्रेमी सनी ने सोनाली की हत्या कर दी और शव को कंबल में लपेटकर यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है.
 

आगरा से लक्ष्मीकांत शर्मा की रिपोर्ट 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com