विज्ञापन

बेटे को इंसाफ के लिए 4 महीने लड़ी मां: बर्थ-डे पर शराब में जहर मिलाकर मारने वाली पत्नी-ससुर गिरफ्तार

Wife Killed Husband: आगरा में पत्नी और ससुर ने मिलकर यतेंद्र पाल की हत्या की खौफनाक साजिश रची. जन्मदिन के जश्न के दौरान शराब में जहर देकर दामाद को मौत के घाट उतार दिया गया. 4 महीने बाद FSL रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानिए कैसे एक 'बर्थडे पार्टी' कत्ल की साजिश में बदल गई.

बेटे को इंसाफ के लिए 4 महीने लड़ी मां: बर्थ-डे पर शराब में जहर मिलाकर मारने वाली पत्नी-ससुर गिरफ्तार
  • आगरा में यतेंद्र पाल की मौत चार महीने बाद जांच में हत्या साबित हुई, पत्नी तनु और ससुर महेंद्र आरोपी पाए गए
  • यतेंद्र की मौत के दिन जन्मदिन जश्न में पत्नी और ससुर ने शराब में जहर मिलाकर हत्या की साजिश रची
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट अस्पष्ट रहने पर विसरा जांच के लिए भेजा गया, एफएसएल रिपोर्ट ने जहर से हत्या की पुष्टि की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Agra Murder Case: आगरा में एक शख्स की मौत के 4 महीने बाद जो खुलासा हुआ है, उसने 'हैप्पी बर्थडे' की तस्वीरों को 'मर्डर' की फाइल में बदल दिया है. हुआ यूं कि पति यतेंद्र पाल अपनी पत्नी तनु का जन्मदिन मनाने ससुराल पहुंचा था, वहां साथ में केक काटा, खरीदारी की और फिर उसी रात उसकी मौत हो गई. पहले तो सभी ने इसे एक अनहोनी माना लेकिन यतेन्द्र की मां को पूरी घटना पर शक हुआ...वो पुलिस के पास गई. लेकिन वहां से निराशा हाथ लगी. तो फिर वो कोर्ट पहुंच गई. अदालत के आदेश पर जब जांच हुई तो साफ हो गया कि ये मौत कुदरती नहीं है बल्कि पत्नी और ससुर ने मिलकर यतेंद्र की शराब में जहर मिलाया. जिससे उसकी मौत हुई है. 

जन्मदिन का जश्न और मौत का जाम

यह खौफनाक कहानी 14 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी. आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के रहने वाले यतेंद्र पाल की शादी करीब तीन साल पहले तनु से हुई थी. यतेंद्र अपनी पत्नी तनु का जन्मदिन मनाने के लिए बड़े उत्साह के साथ अपनी ससुराल पहुंचा था. उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस पत्नी के लिए वह तोहफे लेकर जा रहा है, उसने उसके लिए मौत का तोहफा तैयार कर रखा है.

ससुराल में खुशी-खुशी केक काटा गया, एक-दूसरे को खिलाया गया और जश्न मनाया गया. लेकिन इसी जश्न की आड़ में पत्नी तनु और ससुर महेंद्र ने यतेंद्र की शराब की बोतल में जहर मिला दिया.

पार्टी खत्म होने के बाद यतेंद्र वहीं रुक गया, लेकिन देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: 4 साल के मासूम के सामने पापा ने मम्मी को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला, दिल्ली के सोनिया विहार में वारदात

एफएसएल रिपोर्ट ने खोला राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, जिसके चलते विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया था. करीब चार महीने बाद जब एफएसएल की रिपोर्ट आई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि यतेंद्र की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसे जहर देकर मारा गया था. पुलिस को जांच के दौरान एक वीडियो भी मिला जिसमें पति-पत्नी साथ में केक काटते दिख रहे हैं, जो इस बात की तस्दीक करता है कि हत्या की साजिश कितनी सुनियोजित थी.
ये भी पढ़ें: पटना: मायके में रह रही थी पत्नी, दामाद ने ससुराल में घुसकर की मारपीट और बाइक-ऑटो फूंका

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में मृतक यतेंद्र की मां ने पुलिस की शुरुआती कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

मां का आरोप है कि शुरुआत में थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया. इसके बाद परिजनों ने हार नहीं मानी और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

कोर्ट के आदेश पर 5 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ. परिजनों की मांग पर जांच थाना कमला नगर पुलिस को सौंपी गई, जिसके बाद सबूतों की कड़ियों को जोड़ा गया और इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ.

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि यह पिछले वर्ष का मामला है, जिसमें विसरा रिपोर्ट आने के बाद जहर से हत्या की पुष्टि हुई है. पुलिस ने पुख्ता सबूतों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. यतेन्द्र के परिजन गमगीन तो हैं लेकिन उन्हें इस बात का संतोष है कि चार महीने बाद ही सही, उनके बेटे के हत्यारों का चेहरा दुनिया के सामने तो आ गया.
ये भी पढ़ें: Rajasthan: शेरवानी लेने गए दूल्हे का गनपॉइंट पर किडनैप, तीन दिन बाद आगरा के लिए रवाना होनी थी बारात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com