विज्ञापन

बनारस के बाद अब श्रावस्ती के मंदिर में उड़ाई इफ्तार की दावत, वायरल VIDEO ने चार को पहुंचाया जेल

मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया के भारत नेपाल सीमा की पहाड़ी पर स्थित सोनपथरी मन्दिर का है. सोंपथरी मन्दिर और बाबा के आश्रम के पास कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के आखिरी दिन में रोज अफ्तार पार्टी करने के लिए पहुंचे थे.

बनारस के बाद अब श्रावस्ती के मंदिर में उड़ाई इफ्तार की दावत, वायरल  VIDEO ने चार को पहुंचाया जेल
shravasti temple iftar party
  • श्रावस्ती जिले में सोनपथरी बाबा आश्रम के पास कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी की
  • पार्टी के दौरान मांसाहारी भोजन के अवशेषों को मंदिर के पानी की झील में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • इस घटना से स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बनारस:

बनारस के बाद अब यूपी के श्रावस्ती में बाबा सोन पथरी आश्रम के पास मन्दिर के पास मांसाहार रोजा इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया है. कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग सोनपथरी बाबा आश्रम के पास रोजा इफ्तार पार्टी करने गये थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वे मांसाहारी भोजन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके बाद लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति और नाराजगी जाहिर की है. 

क्या है पूरी घटना?

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया के भारत नेपाल सीमा की पहाड़ी पर स्थित सोनपथरी मन्दिर का है. सोंपथरी मन्दिर और बाबा के आश्रम के पास कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के आखिरी दिन में रोज अफ्तार पार्टी करने के लिए पहुंचे थे.यहां इन लोगों ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें करीबन डेढ़ दर्जन लोग रोजा अफ्तार करते हुए नजर रहे हैं. वहीं सोंपथरी मंदिर के पास इन्होंने जमकर मांसाहारी भोजन किया और उसके अवशेष झील में फेंक दिए. 

चार को भेजा जेल

आपको बताते चलें कि यहां पर सोनपथरी मंदिर है जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा करने पहुंचते हैं और यहां पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है. इस बीच ऐसा वीडियो आने के बाद लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है.लोगों ने नाराजगी जताई है. वहीं हिंदू संगठनों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है. मंदिर के पंडित शरणानन्द महराज की तहरीर पर और वायरल वीडियो को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमाल, इरफान, इमरान और जहीर को गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें-  'उनका जुर्म बस इतना है कि वो मुसलमान है', वाराणसी गंगा इफ्तार पार्टी में 14 युवकों की गिरफ्तारी पर भड़के ओवैसी

सीओ सतीश कुमार ने बताया कि कल 19 मार्च को आश्रम के शरणानंद महाराज की तहरीर पर बताया गया कि कुछ लोग वहां रोजा इफ्तार की पार्टी कर रहे थे और मांसाहारी भोजन का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके अवशेष उस झील में डाल रहे थे जहां से मंदिर के लिए खाना बनाने के लिए पानी जाता है. इस पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लोगों की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें-   8 गोलियां मार कैंपस में ही छात्र को मौत के घाट उतारा, वाराणसी के UP कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com