विज्ञापन

आगरा के बाद अब फतेहपुर में खौफनाक कांड, घर में सो रहे पति को पत्नी ने जिंदा जलाया

आगरा में पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला अभी लोगों की जेहन से निकला भी नहीं था, अब ऐसा ही एक खौफनाक कांड फतेहपुर जिले से सामने आया है. जहां एक महिला ने घर में सो रहे पति को जिंदा जला दिया.

आगरा के बाद अब फतेहपुर में खौफनाक कांड, घर में सो रहे पति को पत्नी ने जिंदा जलाया
पति को जिंदा जलाने वाली महिला और घर में लगी आग से काली पड़ी दीवारें.
NDTV
  • आगरा के बाद अब फतेहपुर से पत्नी द्वारा पति की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है.
  • यहां एक महिला ने घर में सो रहे पति को जिंदा जला दिया.
  • पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश में इन दिनों महिलाएं अपने पति को मौत के घाट उतारकर चर्चाओं में बनी है. आगरा की एक महिला ने अपने पति की हत्या कर बाथरूम गाड़कर टाइल्स लगवा दिया. जिस बाथरूम में पति की लाश दफनाई, उसी में वो नहाती रही. जिसका पुलिस ने 45 दिन बाद हत्या का खुलासा किया. अब फतेहपुर में भी एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने घर में सो रहे पति को आग लगाकर मार डाला. महिला ने पहले खुद को बैंक में होने की बताकर बीड़ी से आग लगना बताया. मोहल्लेवासियों को शंका हुई तो पुलिस ने सख्ती की, जिसके बाद महिला ने पूरी वारदात के बारे में बताया. 

दारू पीकर झगड़ा करता था पति

पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने पहले शराब के नशे में धुत्त पति के बीड़ी पीने से घर में आग लगने और उसमें उसके जलने की बात बताई. लेकिन पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने बताया कि पति शराब पीकर झगड़ा करता था. बार-बार के झगड़े से तंग आकर उसने नशे में घर में सो रहे पति के बेड पर पहले किरोसिन तेल डाला और फिर आग लगा दी. 

26 जून की घटना, अब हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 26 जून की है, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है. महिला ने पहले मोहल्लेवासियों से कहा कि उसके घर में आग लग गई. सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने दरवाजा खोला, जहां उसकी सांसे चलती देख हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. 

एसपी ने बताया कि मृतक अवधेश उर्फ पवन की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता ने अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला और पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

16 साल पहले हुई थी शादी, कोई संतान नहीं

बताया जा रहा कि महिला को शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद महिला की कोई संतान नहीं था. पति मजदूरी कर भारण पोषण करता था. शराबी पति की यातनाओं से आहत होकर महिला ने अपने पति को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारा. पुलिस ने हत्या का खुलासा किया. महिला ने पुलिस के सामने दिए बयान में पड़ोस की एक महिला विमला के नाम का जिक्र किया. उसने बताया कि विमला ने उसे बहकाया, जिसके बाद उनसे इस तरह पति की हत्या कर दी, अब पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुटी है. 

यह भी पढ़ें - आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक करती रही लापता होने का नाटक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatehpur, Fatehpur Crime, Fatehpur Crime News, Wife Killed Husband, Wife Killed Husband Agra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com