अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को परिवार समेत राम मंदिर के दर्शन किए. उन्होंने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही श्री राम जन्मभूमि परिसर में घूमकर वहां तराशी गई मूर्तियों और नक्काशी को बारीकी से देखा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण से जुड़ीं अहम जानकारी दी.
Ayodhya, Uttar Pradesh: Adani Group Chairman Gautam Adani, along with his family, offer prayers at the Shri Ram Janmabhoomi complex pic.twitter.com/qSuUvAjAcP
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
उनके साथ पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी भी मौजूद रहे.

Gautam Adani Family
पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया.

मंदिर आगमन के दौरान श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. पदाधिकारियों ने उन्हें राम मंदिर से जुड़े तमाम तथ्यों की जानकारी दी.

Ram Mandir
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं