विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधे 76 कपल

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सूबे में शादियों का सिलसिला जारी है.

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधे 76 कपल
अलीगढ़ में शादी के बंधन में बंधते जोड़े
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सूबे में शादियों का सिलसिला जारी है. सोमवार को अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित शादी समारोह में 76 जोड़े शादी के बंधन में बंधें, जिनमें एक मुस्लिम जोड़ी भी शामिल है. यह शादी समारोह अलीगढ़ आईटीआई में आयोजित हुआ. इन सभी जोड़ों को सरकार की ओर से मिलने वाली राशि 20 हजार और अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया गया.  बीते दिनों मुरादाबाद में एक अनोखा शादी समारोह देखने को मिला. एक ही मंडप के नीचे कई सारे हिंदू-मुस्लिम जोड़ों की शादियां संपन्न हुई. गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 64 जोड़े की शादी हुई. यह भव्य शादी समारोह मुरादाबाद नगर निगम की ओर से आयोजित कराया गया था. इनती बड़ी संख्या में शादियां पंचायत भवन के परिसर में संपन्न हुई. 

मुरादाबाद नगर निगम के शहर आयुक्त अवनीश कुमार ने कहा कि 64 जोड़े की शादी में 34 जोड़े मुस्लिम समुदाय से आते हैं, तो वहीं 30 हिंदू समुदाय से. इन सभी को मैरिज सर्टिफिकेट दिये गये, 20-20 हजार रुपये का चेक भी दिया गया और बुनियादी जरूरत की चीजें मसलन कंबल वगैरह मुहैया कराई गई. बता दें कि इन सभी चीजों का प्रावधान सरकार की योजना में है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com