विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

3 सगी बहनें, एक चचेरी, दो मौसेरी... आगरा में यमुना में डूबीं 6 लड़कियों के दर्दनाक मौत की इनसाइट स्टोरी

यूपी के आगरा जिले में यमुना नदी में नहाने गई 6 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई. मरने वाली सभी लड़कियां रिश्ते में थी. इस दर्दनाक हादसे में मृतकों के परिवार में मातम पसरा है.

3 सगी बहनें, एक चचेरी, दो मौसेरी... आगरा में यमुना में डूबीं 6 लड़कियों के दर्दनाक मौत की इनसाइट स्टोरी
डूबने वाली लड़कियों की फाइल फोटो.

एक दर्दनाक हादसे में 6 लड़कियों की जान चली गई. गांव की 6 लड़कियां यमुना नदी में नहाने के लिए गई थी और सभी एक साथ यमुना नदी के पानी में उतर गई. फिर देखते ही देखते एक के एक बाद एक सभी किशोरी पानी में डूब गई. दिल दहलाने वाला यह हादसा यूपी के आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नाथूराम मोजा स्वामी में हुआ. इस हादसे के बारे में शुरुआती जानकारी में यह बताया गया कि लड़कियां रील बनाते समय गहरे पानी में चली गई. जहां एक-एक कर सबकी डूबने से मौत हुई. लेकिन मृतकों के परिजन और पुलिस ने रील की बात से पुष्टि नहीं की है.  

3 सगी बहनें, एक चचेरी बहन तो दो मौसेरी बहन

इस हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार की 3 सगी बहने, एक चचेरी बहन और दो मौसेरी बहनें थी. सभी 6 किशोरी यमुना नदी पर नहाने पहुंची थी. किशोरी आपस में बातचीत करते करते यमुना नदी के पानी में उतर गई पर किसी को यह पता नहीं था कि यमुना नदी का पानी गहरा है जिसमें वह नहाने जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

18 से 12 साल तक की उम्र की लड़कियां, एक को बचाने में 6 डूबे

मृतक लड़कियों की पहचान मुस्कान (18), शिवानी (17), नैंसी (14), दिव्या (13), संध्या (12) और सोनम (12) के रूप में हुई है. ये सभी आपस में बहनें और चचेरी-मौसेरी बहनें थीं. हादसे के समय वे यमुना नदी के किनारे नहा रही थीं और रील बना रही थीं. इसी दौरान एक लड़की गहरे पानी में चली गई, जिसे बचाने के प्रयास में बाकी लड़कियां भी डूब गईं.

परिजन बोले- लड़कियों को रील बनाने का नहीं था शौक

इन किशोरियों के मोबाइल फोन से दो वीडियो बरामद हुए, जो नहाने से पहले है और रील के अंदाज में बनाए गए. हालांकि परिजनों ने रील की बात से इनकार किया है. परिजनों का कहना है कि किशोरियों को रील बनाने का शौक नहीं था. मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर पुलिस बल के साथ पहुंचे थे. पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायत दी गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय गोताखोरों ने बचाने का किया प्रयास

यमुना नदी में नहाने गई किशोरियों के चीखने की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे और किशोरियों को बचाने का प्रयास किया. स्थानीय गोताखोरों ने किशोरियों को बचाने का प्रयास किया. दर्दनाक हादसे की सूचना पुलिस को दी गई.

4 की मौके पर ही मौत, दो किशोरी की इलाज के दौरान गई जान

सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य किया गया. यमुना नदी में डूबी 6 किशोरियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. यमुना नदी में डूबी 6 किशोरी में से 4 किशोरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि 2 किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

परिवार में कोहराम, मच गई चीख-पुकार

4 किशोरियों की हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया ,परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. इस दर्दनाक हादसे की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, किशोरियों के परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और किशोरियों को देखकर चीख-पुकार मच गई.

एसीपी बोले- बच्चियों में मोबाइल में रील है या नहीं, जांच की जाएगी

इस दर्दनाक हादसे पर एसीपी हरिपर्वत विनायक भोंसले ने बताया कि यमुना नदी में नहाने के समय यह हादसा हुआ जिसमें 6 किशोरी डूब गई. बच्चियों के मोबाइल से कुछ मिले है वह रील है या नहीं ये जांच की जाएगी, सभी एक साथ नहा रहे थे तो पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई.

(आगरा से लक्ष्मीकांत शर्मा की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Agra Yamuna, Agra Yamuna River, 6 Girls Drowned In River During Shoot Reels, 6 Girls Drowned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com