प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें : यूपी के मिर्जापुर में आग में झुलसकर महिला और उसके दो बच्चों की मौत
मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी. ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी वे लोग शीतलाधाम मंदिर से लौट रहे थे. पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
VIDEO : बस-ट्रक की टक्कर में 13 की मौत
हादसे की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को घायलों के बेहतर उपचार का निर्देश दिया.