विज्ञापन

द‍िल्‍ली वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज, अब Yamuna Expressway से वृंदावन पहुंचेंगे फटाफट, जल्‍द चालू होगा नया फोर लेन

द‍िल्‍ली वालों खुश हो जाइए. अब आपको म‍िनटों में पहुंच जाएंगे वृंदावन. Yamuna Expressway से वृंदावन पर जल्‍द चालू हो रहा है नया फोर लेन.

द‍िल्‍ली वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज, अब Yamuna Expressway से वृंदावन पहुंचेंगे फटाफट, जल्‍द चालू होगा नया फोर लेन
द‍िल्‍ली वालों अब जल्‍द पहुंच जाएंगे वृंदावन.
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

नई द‍िल्‍ली : द‍िल्‍ली वालों यह खबर आपके ल‍िए ही है. आप वृंदावन जाते हैं तो आपको Yamuna Expressway पर अकसर घंटों लंबे जाम तक फंसे रहना पड़ता है. यही नहीं, होली और जन्‍माष्‍टमी जैसे बड़े त्‍योहारों में यहां जाने का मतलब है क‍ि यहां लंबे जाम में लगना. पर इस होली से पहले आपके ल‍िए एक अच्‍छी खबर आ रही है. जी हां, अब आपको ठाकुर बांकेब‍िहारी मंद‍िर वृंदावन आने जाने भक्‍त अब म‍िनटों में लंबा सफर तय कर लेंगे. 

दिल्ली में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को मंजूरी, कारीगरों को मिलेगी 12 दिन की ट्रेनिंग और 4,800 रुपये स्टाइपेंड

जल्‍द चालू होने वाला है फोर लेन 


यमुन एक्‍सप्रेसवे से पागल बाबा मंद‍िर तक 7.278 क‍िलोमीटर लंबा फोरलेन प्रवेश मार्ग पूरा हो चुका है. इसके चालू होते ही आपको लंबे जाम से राहत म‍िल जाएगी. दरअसल, इसके चालू होते ही लोगों को यमुना एक्‍सप्रेसवे से उतरते ही ब‍िना ब्रेक सीधे वृंदावन में प्रवेश कर सकेंगे और वृंदावन से न‍िकलते ह वाहन सीधे एक्‍सप्रेसवे की रफ्तार पकड़ सकेंगे. बता दें क‍ि पिछले कुछ सालों में भक्‍तों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: प्रतीकात्‍मक फोटो

लगातार बढ़ रहा है जाम 


वृंदावन में बढ़ती भीड़ के कारण इन मार्गों पर जाम की समस्‍या लगातार एक समस्‍या बनी रहती है. नए फोरलेन मार्ग से भारी और हल्‍के वाहनों के ल‍िए सुगम आवागमन आसान हो जाएगा. पूरी सड़क लगभग 24 मीटर चौड़ी है और भव‍िष्‍य में  सर्विस रोड की व्‍यवस्‍था भी प्रस्‍ताव‍ित है. 


98 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा 


251 करोड़ रुपये की इस परियोजना में करीब 30 करोड़ रुपये का अंतिम भुगतान राज्य बजट में शामिल कर लिया गया है. धरातल पर 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष दो प्रतिशत हिस्से में छोटे खंड में सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा हो जाएगा. 2022 में स्वीकृत इस परियोजना को फरवरी 2026 तक औपचारिक रूप से पूर्ण घोषित किया जाना है, लेकिन अभी से इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरने लगे हैं.यमुना नदी पर दो लेन सेतु का निर्माण भी पूरा हो चुका है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com