हो सकता है कि आपके साथ ऐसा अकसर ऐसा होता हो कि कोई भी आपके घर के सामने या दुकान के सामने अपनी गाड़ी पार्क करके घंटों तक गायब हो जाता है और यह सिरदर्दी आपको उठानी पड़ती हो. लेकिन अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसी समस्या झेलने वालों को आसानी होगी, जल्दी मदद मिलेगी. अगर आप लखनऊ में रहते हैं और ऐसी समस्या है आपको तो आप तुरंत पुलिस से शिकायत कर सकेंगे और उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. लोग इन नंबरों पर कॉल करेंगे तो उनकी शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज हो जाएगी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के अधिकारी अवैध तरीके से अपनी गाड़ी पार्क करने वाले शख्स पर कार्रवाई करेंगे. टीम गाड़ी का चालान काटने के साथ-साथ व्यक्ति पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी करेगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ड्राइविंग लाइसेंस या RC हो गया है एक्सपायर तो टेंशन न लें, बढ़ गई है रिन्युअल की डेडलाइन
इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
ट्रैफिक पुलिस ने जनता के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर पर जारी किए हैं, जिनपर वो कॉल कर सकते हैं. ये नंबर है- 9454405155, 6389304141, 6389304242. इन नंबरों पर कॉल करने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम उसकी शिकायत दर्ज कर लेगा.
टीम करेगी शिकायत की जांच, फिर लेगी एक्शन
शिकायत मिलने के बाद कंट्रोल रूम इसकी जानकारी शिकायतकर्ता के नजदीकी थाने या फिर स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को देगा, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शिकायत की जांच करेगी. यहां पार्किंग का मुआयना करने के बाद इस गाड़ी को क्रेन से हटा लिया जाएगा, टो कर लिया जाएगा. इसके बाद अवैध पार्किंग करके लोगों के आवागमन में बाधा डालने वाले का चालान काटकर जुर्माना लगाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं