बेटियों की भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है. उत्तर प्रदेश में भी बेटियों के लिए एक ऐसी योजना है जिसमें बिना किसी खर्च के 25000 रुपये दिए जाते हैं. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) है. इस योजना के तहत सरकार बेटियों के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी होने तक 25000 रुपये की वित्तीय सहायता के रूप में दी जाती है. पहले यह राशि 15000 रुपये दी जाती थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25000 रुपये कर दी गई है.
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 25000 रुपये छह किस्तों में दी जाती है. यह बेटी की जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक छह चरणों में रकम दी जाती है.
- पहली किस्त- बेटी के जन्म पर- 5000 रुपये
- दूसरी किस्त- टीकाकरण होने पर- 2000 रुपये
- तीसारी किस्त- पहली कक्षा में- 3000 रुपये
- चौथा किस्त- छठी कक्षा में - 3000 रुपये
- पांचवी किस्त- नवमी कक्षा में- 5000 रुपये
- छठी किस्त- स्नातक में- 7000 रुपये
किसे मिलेगा योजना में लाभ
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी परिवार को कुछ शर्तें पूरी करनी होगी, जैसे परिवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है. इसके लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड और आवासीय प्रमाण पत्र होना जरूरी है. इसके साथ ही परिवार की आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए आय प्रमाण पत्र देना जरूरी है. योजना में एक परिवार की दो बेटियों को इसका लाभ मिल सकता है. वहीं अगर किसी को जुड़वां बेटी हुई हो और उसके बाद भी एक बेटी है तो तीनों बेटियों को यह लाभ मिलेगा.
कहां और कैसे करें अपलाई
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास की आधिकारिक साइट पर जाना होगा. यहां होम पेज पर सिटिजन सर्विस पोर्टल या अपलाई हेयर पर क्लिक करें. इसके बाद नियमों को पढ़ कर Agree बटन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें. इसके बाद लॉगइन आईडी प्राप्त होगा, इसके बाद फॉर्म में बेटी की जानकारी भरें साथ ही जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारी इसकी जांच करेंगे. अप्रूवल के बाद पैसा सीधा आपके अकाउंट में भेजा जाएगा.
क्या-क्या देना होता है जरूरी दस्तावेज
जरूरी दस्तावेजों में माता-पिता और बेटी का आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट की जानकारी, बेटी की स्कूल एडमिशन का प्रमाण विभिन्न चरणों के मुताबिक इसे सबमिट करना होगा.
यह भी पढ़ेंः यूपी सरकार किसानों के बच्चों को हर महीने दे रही है 5000 रुपये, जानें कैसे मिलेगा यह आपको
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं