Electricity Bill Reducing Tips: अप्रैल के महीने में चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर और फ्रिज जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करना हमारी मजबूरी बन जाता है. लेकिन इसके साथ ही बिजली के बिल के टेंशन भी सताने लगती है. कई बार अनजाने में हुई छोटी-सी लापरवाही जेब पर भारी पड़ जाती है. अगर आप भी इस सीजन में कूलिंग का आनंद लेते हुए बिजली बिल के झटके से बचना चाहते हैं, तो इन उपकरणों के स्मार्ट इस्तेमाल और मेंटेनेंस से जुड़े कुछ बेहद जरूरी टिप्स आपके काम आ सकती हैं. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
यह भी पढ़ें: गैस संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन की दुकानों से मिलेगा कोयला
1. फ्रिज इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
लगभग हर घर में फ्रिज 24 घंटे चलता रहता है, इसलिए इसका सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर थोड़ी‑सी सावधानी बरती जाए तो न सिर्फ बिजली की खपत कम की जा सकती है, बल्कि फ्रिज की उम्र भी बढ़ाई जा सकती है. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
- फ्रिज का टेंपरेचर हमेशा मीडियम पर रखें.
- कभी भी एकदम गरमागरम खाना फ्रिज में न रखें.
- खाने की सामग्री को हमेशा पहले सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें और उसके बाद फ्रिज में रखें.
- फ्रिज को कभी भी बार-बार न खोलें. इससे कूलिंग कम हो सकती है.

2. AC चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
तपती गर्मी में AC की ठंडी हवा किसी सुकून से कम नहीं लगती है. लेकिन इसके साथ-साथ AC के मोटे बिल की चिंता भी लोगों को परेशान करती रहती है. आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप एसी के बिल को बचा सकते हैं...
- एसी चलाते वक्त हमेशा कमरे की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें. खुली खिड़कियों और दरवाजों के साथ AC को कूलिंग करने में काफी समय लग सकता है.
- एसी को हमेशा 24-26°C के तापमान पर ही चलाएं.
- बिल बचाने के लिए AC को 16-18°C पर न चलाएं. इससे कंप्रेसर पर काफी दबाव पड़ता है जिससे बिल ज्यादा आता है.
- बिल को कम करने के लिए AC के फिल्टर की नियमित रूप से सफाई करना बेहद जरूरी है.

3. कूलर चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कूलर को हमेशा ऐसे कमरे में चलाना चाहिए जहां क्रॉस वेंटिलेशन हो.
- कूलिंग पैड और पंप को नियमित रूप से चेक करते रहें.
- कम बिल और ज्यादा ठंडक के लिए कूलर को मीडियम स्पीड पर चलाना ही सही माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं