Special Summer Train: भारत में एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने के लिए अधिकतर लोग ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे रोजाना सैकड़ों ट्रेनें संचालित करता है. अब गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सफर को आसान बनाने के लिए एक खास ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह स्पेशल ट्रेन बेंगलुरु और कानपुर के बीच चलेगी जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन के रूट, स्टॉप और टाइमिंग से जुड़ी डिटेल्स...
यह भी पढ़ें: Indian Railways: अगले महीने इस रूट पर 4 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, रेलवे ने दी जानकारी, सफर करने से पहले पढ़ लें जरूरी अपडेट
कानपुर सेंट्रल से एसएमवीटी बेंगलुरु तक चलेगी ट्रेन
दक्षिण मध्य रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन की जानकारी अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए शेयर की है. रेलवे के अनुसार कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच प्रयागराज जंक्शन के रास्ते साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 04131/04132 अप्रैल से जुलाई 2026 तक हफ्ते में एक बार चलेगी ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और आरामदायक सफर करने की सुविधा मिल सके.
🚆 Enhancing connectivity between Kanpur Central & SMVT Bengaluru!
— South Central Railway (@SCRailwayIndia) April 3, 2026
Special trains (04131/04132) will run weekly from April to July 2026 for passenger convenience.
Plan your journey and travel with ease! ✨#IndianRailways #SouthCentralRailway #SpecialTrains #TrainTravel… pic.twitter.com/6dkMZr9FyD
क्या है ट्रेन की टाइमिंग?
ट्रेन नंबर 04131 हर रविवार को शाम 4:30 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होती है और मंगलवार को शाम 6:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचती है. यह ट्रेन इस साल 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04132 एसएमवीटी बेंगलुरु से हर बुधवार सुबह 7:10 बजे रवाना होती है और शुक्रवार को सुबह 3:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचती है. यह ट्रेन इस साल 8 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलाई जाएगी.
क्या है ट्रेन के रूट और स्टॉप?
स्टेशनों की बात करें तो ये ट्रेन कई प्रमुख स्टेशन पर रुकती है जिनमें जिनमें प्रयागराज, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, कटनी, मदनमहल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर और रेणीगुंटा शामिल हैं. इसके अलावा यह ट्रेन मेलपक्कम, काटपाड़ी, जोलारपेट्टई और बेंगरापेट के रास्ते होकर भी गुजरती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा ऐलान: 1511 कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की, 24 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस और टाइमलाइन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं