विज्ञापन

हरियाणा में आज से शुरू हुआ SIR, जानिए Enumeration Form समेत अन्य जरूरी डिटेल्स

आज यानी 15 जून से हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR शुरू हो गया है. ये एक घर-घर किया जाने वाला वेरिफिकेशन अभियान है जिसमें सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन किया जाता है.

हरियाणा में आज से शुरू हुआ SIR, जानिए Enumeration Form समेत अन्य जरूरी डिटेल्स
हरियाणा में शुरू हुआ SIR

हरियाणा में आज यानी 15 जून से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR शुरू हो गया है. इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्र एकत्र करेंगे. ये अभियान 15 जून से लेकर 14 जुलाई तक चलेगा. इसी को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में 2,06,55,929 पंजीकृत मतदाता और 20,629 मतदान केंद्र हैं. सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात किए गए हैं, जो घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे.मतदाताओं को दिए जाने वाले गणना प्रपत्र भरकर, हस्ताक्षर कर बीएलओ को वापस करने होंगे. इसी कड़ी में आज हम आपको SIR और Enumeration Form समेत अन्य जरूरी डिटेल्स बताने जा रहे हैं.

सबसे पहले जानिए क्या है SIR?

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR एक घर-घर किया जाने वाला वेरिफिकेशन अभियान है. इसके तहत सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन किया जाता है ताकि मतदाता सूची पूरी तरह स्वच्छ, सटीक और हाल की जानकारी के अनुसार बनाई जा सके.

क्यों किया जा रहा है SIR?

  • 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने के लिए.
  • अयोग्य, डुप्लीकेट या मृत एंट्री को हटाने के लिए.
  • मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए.

SIR की प्रमुख विशेषताएं

  • प्रत्येक मतदाता केन्द्र के BLOS द्वारा घर-घर वेरिफिकेशन.
  • हर मतदाता को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना होगा.
  • कृपया अपना फोटो अपडेट करें.
  • कृपया अपना मोबाइल नम्बर अपडेट/साझा करें.

कैसे भरें गणना प्रपत्र (Enumeration Form)?

  • BLO द्वारा प्रदान किए गए गणना प्रपत्र को भरें तथा BLO को जमा करें.
  • गणना प्रपत्र ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in भी भरा जा सकता है.

किसे भरना होगा गणना प्रपत्र (Enumeration Form)?

हरियाणा के हर एक पंजीकृत मतदाता को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना जरूरी है. इससे आपका नाम मतदाता सूची में बना रहेगा.

BLO से करें संपर्क

अगर आपको या आपके किसी परिचित को SIR से लेकर कोई समस्या है या कोई सहायता चाहिए तो BLO से संपर्क करें या Book A Call With BLO सुविधा का उपयोग करें.

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों को सरकार देगी 1500 रुपये मासिक पेंशन, महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: घरों में काम करने वाली मेड को भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए क्या है BMC की स्वाभिमान निधि योजना और कैसे मिलेगा लाभ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sir, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com