विज्ञापन

शेयर बजार से बनाना चाहते हैं 'मोटा पैसा', तो निवेश से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें

शेयर बाजार में बिना सही जानकारी और अधूरी योजना के कदम रखना आपकी गाढ़ी कमाई के लिए जोखिम भरा हो सकता है. शेयर मार्केट कोई जुआ नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित निवेश का जरिया है. ऐसे में अपने पोर्टफोलियो को सुरक्षित रखने और लॉन्ग टर्म में बेहतरीन रिटर्न पाने के लिए निवेश शुरू करने से पहले इन 5 सबसे महत्वपूर्ण बातों और बुनियादी नियमों को ध्यान से समझें.

शेयर बजार से बनाना चाहते हैं 'मोटा पैसा', तो निवेश से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें
शेयर बाजार में कदम रखने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें, डूबने से बच जाएगी आपकी गाढ़ी कमाई
NDTV
  • शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल और मार्केट की बुनियादी शब्दावली को अच्छे से समझें.
  • सोशल मीडिया और दोस्तों की टिप्स पर भरोसा न करें, कंपनी के वित्तीय आंकड़ों की खुद रिसर्च करें.
  • निवेश को अलग-अलग सेक्टरों और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में बांटकर पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करें.

Stock Market Rules for Beginners:  शेयर बाजार (Stock Market) वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने और अपनी संपत्ति को बढ़ाने का एक शानदार जरिया है, लेकिन इसके साथ ही बाजार में जोखिम भी हमेशा बना रहता है. बिना सही जानकारी, अधूरी तैयारी और सिर्फ सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करके जब कोई व्यक्ति शेयर बाजार में उतरता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने और शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न पाने के लिए निवेश शुरू करने से पहले इन 5 बेहद महत्वपूर्ण बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. अगर आप इन बातों को बिना ध्यान में रखे शेयर बाजार में निवेश करेंगे, तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे में नीचे बताई गई बातों को निवेश का मूल मंत्र बना लें.

बाजार की बुनियादी बातें समझें

बिना सीखे कभी शेयर बाजार में पैसा नहीं लगाए. पीएचडी कैपिटल्स से जुड़े मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर बाजार कोई रातों रात अमीर बनाने वाला जुआ या लॉटरी नहीं है. किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसके बिजनेस मॉडल और कामकाज को समझना जरूरी है. इसके साथ ही शेयर बाजार से जुड़ी जरूरी शब्दावली को समझ लें. बाजार में उतरने से पहले निफ्टी , सेंसेक्स , डिविडेंड , और मार्केट कैप जैसे बुनियादी शब्दों और उनकी कार्यप्रणाली को अच्छे से समझ लें.

खुद की रिसर्च पर भरोसा करें

कभी भूलकर भी सोशल मीडिया टिप्स के झांसे में आकर निवेश नहीं करें. टेलीग्राम चैनल्स, यूट्यूब या दोस्तों की कथित हॉट टिप्स के आधार पर कभी भी आंख बंद करके शेयर न खरीदें. कोई भी फैसला लेने से पहले कंपनी के वित्तीय आंकड़ों की पड़ताल करें. निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट जैसे प्रॉफिट, रेवेन्यू, सेल्स ग्रोथ और कंपनी पर कुल कर्ज की स्थिति खुद जरूर चेक करें.

अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करें

 कभी भी भूलकर भी एक ही कंपनी के शेयर में सारा पैसा न लगाएं. कभी भी अपनी पूरी पूंजी किसी एक ही शेयर या एक ही सेक्टर जैसे सिर्फ बैंकिंग या सिर्फ आईटी में नहीं लगानी चाहिए. अपने निवेश को अलग-अलग सेक्टरों और मजबूत फंडामेंटल वाली अलग-अलग कंपनियों में बांट दें. इससे यब फायदा होगा कि अगर किसी एक सेक्टर या कंपनी में गिरावट आती है, तो दूसरे सेक्टर या कंपनी में तेजी आने से आपके नुकसान की भरपाई हो जाती है. इस तरह आपका एक शेयर तो घाटे में जा सकता है, पूरा फोर्टफोलियो घाटे में नहीं जाएगा.

फर्जी पेनी स्टॉक्स से बचें और लॉन्ग टर्म  का नजरिया रखें

 नए निवेशक अक्सर कम कीमत वाले फर्जी पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) में फंस जाते हैं और अपनी पूंजी गंवा बैठते हैं. लिहाजा, रातों रात पैसा डबल करने के लालच में न आएं और मजबूत फंडामेंटल और अच्छे मैनेजमेंट से जुड़े शेयर की खोज करें और थोड़ा-थोड़ा निवेश करते रहे. दरअसल, शेयर बाजार में असली और बड़ा धन हमेशा लंबी अवधि यानी 5 से 10 साल के निवेश में कंपाउंडिंग की ताकत से ही बनता है. इसलिए धैर्य रखना ही बाजार में सफलता की कुंजी है. यानी बाय राइट और सिट टाइट के फॉर्मूले को अपना मूल मंत्र बना ले.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में पहली बार निवेश कैसे करें? जानें डीमैट अकाउंट खोलने और पहला शेयर खरीदने की पूरी प्रक्रिया

सिर्फ सरप्लस मनी ही निवेश करें

शेयर बाजार में निवेश के लिए कभी भी कर्ज न लें और न ही अपनी दैनिक प्राथमिक जरूरतों जैसे घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, राशन के पैसे की रकम का इस्तेमाल करें. शेयर बाजार में केवल वही पैसा लगाएं, जिसकी आपको अगले 3 से 5 सालों तक तुरंत कोई जरूरत न हो. आपातकालीन स्थिति के लिए हमेशा अलग से इमरजेंसी फंड बनाकर रखें.

यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में ट्रेडिंग शुरू करना है? रैली, डीमैट, बुल-बियर... ऐसे 21 बेसिक टर्म समझ लीजिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market, Investing Tips, Financial Literacy, Personal Finance, Demat Account
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com