देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) की 23वीं किस्त का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि कब भेजी जाएगी. यह पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर होगा, जिससे किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों में आर्थिक मदद मिल सकेगी.
कब जारी होगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इसके तहत योग्य किसानों के खातों में 2000 रुपये सीधे भेजे जाएंगे. इससे पहले किसानों के बीच यह चर्चा थी कि किस्त जून के अंत तक आ सकती है, लेकिन अब तारीख स्पष्ट कर दी गई है.
क्या है पीएम किसान योजना?Direct support, stronger farmers!
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026
Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 23वीं किस्त आने वाली है.
किन किसानों की किस्त रुक सकती है?हालांकि, पिछली बार की तरह ही इस बार भी सभी किसानों को लाभ नहीं मिलेगा. जिन किसानों ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उनकी किस्त अटक सकती है. जैसे-
- लाभार्थी का e-KYC पूरा न होना.
- फार्मर आईडी न होना.
- इसके अलावा अगर बैंक खाते की जानकारी, जैसे अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड गलत दर्ज है, तो भी भुगतान में परेशानी आ सकती है.
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त आएगी या नहीं, तो आप इसकी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए-
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- यहां 'Farmers Corner' में जाकर 'Know Your Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
- यहां आप ई-केवाईसी, आधार बैंक सीडिंग और लैंड सीडिंग की स्थिति भी देख सकते हैं.
अगर किसी वजह से पहले आपकी किस्त रुक गई थी और अब आपने सभी जरूरी प्रोसेस पूरा कर लिया है, तो भविष्य में योजना का लाभ दोबारा मिल सकता है. कुछ मामलों में रुकी हुई पुरानी किस्त भी पात्रता जांच के बाद जारी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- अगर अंगूठा न लगे या तकनीकी समस्या आ जाए, तो नहीं मिलेगा राशन? जानिए ऐसे में क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं