PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को ही PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. यह किस्त देश भर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में भेजी गई है. अब इस किस्त के बाद 23वीं किस्त को लेकर भी चर्चा होने लगी है. सोशल मीडिया से लेकर कई जगह यह चर्चा होने लगी है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त इस महीने अप्रैल में आ सकती है. ऐसे में बहुत से किसानों में अगली यानी 23वीं किस्त को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. सभी के मन में एक ही सवाल है, अगली किस्त कब आएगी? चलिए आपको बताते हैं अप्रैल में किस्त आने की बात में कितनी सच्चाई है.
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तरह सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये देते है. यह लाभ सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाता है. हालांकि, यह पैसे तीने किस्तों में दिया जाता है यानी 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में. योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी हैं. पीएम मोदी ने 13 मार्च को ही 22वीं किस्त जारी की थी. इसके बाद से ही 23वीं किस्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
अप्रैल में मिलेगी 23वीं किस्त की सच्चाईसोशल मीडिया में ये चर्चा हो रही है किसान योजना की 23वीं किस्त अप्रैल में जारी हो सकती है, लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसा हो ही नहीं सकता है. दरअसल, नियम के अनुसार सरकार साल में तीन किस्त देती है. अभी पिछले महीने यानी 13 मार्च को ही 22वीं किस्त जारी हुई है, तो ऐसे में नियम के मुताबिक भी अप्रैल में किस्त नहीं मिल सकती. केंद्र सरकार हर 4 महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये की तीन किस्तें जारी करती है. आमतौर पर पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी अगस्त-नवंबर और तीसरी दिसंबर-मार्च के बीच आती है.
23वीं किस्त कब मिल सकती है?खबरों के मुताबिक, माना जा रहा है कि सरकार 2026 के अंत तक अगली किस्त जारी कर सकती है. हालांकि, कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्टों में यह अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इसकी तारीख की पुष्टि नहीं की है. फिर भी लाखों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
किसान 23वीं किस्त पाने के लिए जरूरी करें ये काम?किसानों को 23वीं किस्त पाने के लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. अगर यह काम समय पर नहीं किए गए, तो किसान किस्त से वंचित भी रह सकते हैं.
- ई-केवाईसी (e-KYC) कराना
- जमीन का रिकॉर्ड अपडेट रखना
- गलत जानकारी देने से बचना
किसान घर बैठे अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें. इसके बाद 'Get Report' बटन दबाएं. रिपोर्ट में अपना नाम और पिछली किस्तों का स्टेट्स दिख जाएगा.
यह भी पढ़ें:- Ration Card Complaint: अब राशन से जुड़ी कोई भी समस्या? व्हाट्सएप से ही करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं