विज्ञापन

राजस्थान में यहां पहली बार शुरू हुआ बैरियर फ्री टोल सिस्टम, आना-जाना होगा आसान, जानें पूरी डिटेल

NHAI ने राजस्थान में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर दौलतपुरा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम शुरू किया है. इसकी मदद से अब यात्रियों को टोल का भुगतान करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी.

राजस्थान में यहां पहली बार शुरू हुआ बैरियर फ्री टोल सिस्टम, आना-जाना होगा आसान, जानें पूरी डिटेल
राजस्थान का पहला MLFF टोल सिस्टम
X/ @NHAI_Official

अगर आप अक्सर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा राहत भरी हो सकती है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस व्यस्त रास्ते पर राजस्थान का पहला 'मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग' (MLFF) सिस्टम शुरू कर दिया है. इस सिस्टम की मदद से अब यात्रियों को सफर के दौरान टोल टैक्स भुगतान के लिए रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

कहां शुरू हुआ बैरियर फ्री टोल?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजस्थान में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर दौलतपुरा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल सिस्टम शुरू किया है. इस सिस्टम की खास बात यह है कि अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. इसमें कोई बैरियर नहीं होगा और गाड़ियां बिना रुके आसानी से निकल सकेंगी, जिससे ट्रैफिक जाम भी कम होगा और समय की बचत होगी. सरकार के मुताबिक आगे चलकर शाहजहांपुर और मनोहरपुर टोल प्लाजा पर भी इसी सिस्टम को लागू करने की योजना है, ताकि दिल्ली से जयपुर के बीच सफर और ज्यादा आसान और सुगम हो सके.

क्या है तकनीक?

MLFF सिस्टम में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान (ANPR) तकनीक और FASTag आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं. इससे ट्रैफिक बिना बाधा के चलता है, लोगों का इंतजार कम होता है, ईंधन की बचत होती है और गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण भी घटता है. यह सिस्टम टोल वसूली को ज्यादा तेज, आसान, ट्रांसपेरेंट और आधुनिक बनाता है.

कब देना पड़ता है जुर्माना?

NHAI के मुताबिक, जब कोई वाहन MLFF टोल प्वाइंट से गुजरता है और FASTag से पेमेंट छूट जाता है, फेल हो जाता है या सिस्टम उसे पहचान नहीं पाता है तो ई-नोटिस जारी किया जाता है. यह नोटिस ऑनलाइन भेजा जाता है. ई-नोटिस जारी होने के 72 घंटे के अंदर वाहन चालकों को बकाया टोल का पेमेंट करना होगा. साथ ही अगर 72 घंटे के अंदर पेमेंट कर दिया जाता है को कोई जुर्माना नहीं लगेगा. वहीं, अगर 72 घंटे के बाद टोल का पेमेंट किया जाता है तो दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: आजादपुर से आश्रम चौक तक सिग्नल फ्री सफर, यमुना पर दो नए पुल, दिल्‍ली में बनेगा 80 KM लंबा एलिवेटेड रोड कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान

यह भी पढ़ें: Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर 7 मिनट तक फ्री रहेगी पार्किंग, फिर देना होगा इतनी फीस, जान लें रेट लिस्ट

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barrier Free Toll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com