दुनिया की सबसे बड़ी पेड-स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइड नेटफ्लिक्स (Netflix) का पासवर्ड शेयर (Password Sharing) को लेकर खेला गया दांव काम कर गया. इसलिए नेटफ्लिक्स अब सब्सक्रिप्शन महंगा करने जा रही है. दरअसल, नेटफ्लिक्स ने कई वर्षों में पहली बार अपने सबसे शानदार नतीजे पेश किए हैं, जिसमें उसने रिकॉर्ड सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं.
इन देशों में महंगाई हुआ नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स ने US, UK और फ्रांस के सब्सक्राइबर्स के लिए सब्सक्रिप्शन (Netflix subscription) के दाम बढ़ा दिए हैं. इससे पहले जब नेटफ्लिक्स ने पासवर्ड शेयरिंग को लेकर सख्ती की थी तो एनालिस्ट्स ने ये आशंका जताई कि नेटफ्लिक्स अपने ग्राहकों को खो देगा, लेकिन यह अनुमान गलत साबित हुए.
नेटफ्लिक्स का सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 24.72 करोड़ हुआ
नेटफ्लिक्स ने तीसरी तिमाही में 87.6 लाख ग्राहकों को जोड़ा, जिससे कुल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 24.72 करोड़ हो गया. इतना ही नहीं,नए ग्राहकों की संख्या एनालिस्ट्स के अनुमानों से कहीं ज्यादा थी. नेटफ्लिक्स ने नए सब्सक्राइबर्स तो जोड़े ही साथ में कोई ज्यादा कैंसिलेशन भी नहीं हुए. अब कंपनी इस साल और 2 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जोड़ने की दिशा में है, जो कि साल 2022 के 90 लाख जोड़े गए ग्राहकों से दोगुना से भी ज्यादा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये दो प्लान हुआ महंगा
नेटफ्लिक्स बुधवार से अमेरिका में अपने सबसे महंगे प्लान (Netflix Plan) - प्रीमियम एड फ्री प्लान की कीमत 3 डॉलर बढ़ाकर 23 डॉलर और अपने बेसिक प्लान की कीमत 2 डॉलर बढ़ाकर 12 डॉलर कर रही है, जबकि दो बाकी दो प्लान में कोई बदलाव नहीं किया. इसके साथ ही कंपनी ने UK और यूरोप में भी इतनी ही बढ़ोतरी की है. तीसरी तिमाही में नेटफ्लिक्स का एक बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट और अफ्रीका से आया है. कंपनी ने यहां करीब 40 लाख ग्राहक जोड़े हैं. हालांकि, पिछले साल नेटफ्लिक्स की प्रति ग्राहक कमाई में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है.
पासवर्ड शेयरिंग पर आगे भी जारी रहेगी रोक
पासवर्ड शेयरिंग पर रोक अगली कई तिमाहियों तक जारी रहेगी, क्योंकि नेटफ्लिक्स इसे चरणों में लागू कर रही है. को-चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेग पीटर्स ने एक इंटरव्यू में कहा कि जैसा ये चल रहा है, हम इससे बहुत खुश हैं. 'पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाना नेटफ्लिक्स की कुछ प्रमुख पहलों में से एक है, जो एक या दो साल की सुस्ती के बाद ग्रोथ में फिर से जान फूंकने की कोशिश कर रही है.
Netflix ने भारत में भी पासवर्ड शेयरिंग पर लगाई है पाबंदी
कंपनी ने 12 मार्केट्स में अपनी स्ट्रीमिंग सेवाओं का एक ऐड-सपोर्टेड वर्जन भी लॉन्च किया है. कंपनी ने कहा कि उन मार्केट्स में करीब 30% नए कस्टमर्स ने पिछली तिमाही में ऐड को चुना. भारत में कंपनी ने प्लान को महंगा करने को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया है. हालांकि Netflix ने भारत के लिए भी पासवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगा रखी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं