UIDAI official latest update: अगर आप फोन में डिजिटल आईडी लेकर चलते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. यूआईडीएआई (UIDAI) ने साफ कर दिया है कि, पुराना वाला mAadhaar ऐप अब बीते दिनों की बात होने जा रहा है. इसकी जगह एकदम नया और चमचमाता 'Aadhaar App' मार्केट में आ चुका है.
क्यों बंद हो रहा है पुराना ऐप? जानिए वजह (Why mAadhaar App Is Getting Discontinued)
असल में पुराने प्लेटफॉर्म पर फ्रॉड और फिशिंग का खतरा मंडरा रहा था, जिससे बचने के लिए सरकार ने पूरा सिस्टम ही अपग्रेड कर दिया है.

Photo Credit: AI
नए ऐप में क्या है खास और कैसे करें शिफ्ट? (Features of New Aadhaar App and How to Download)
नया ऐप सिर्फ एक मामूली अपडेट नहीं है, बल्कि यह प्राइवेसी का तगड़ा डोज है. इसमें आपको बार-बार फोटोकॉपी देने की झंझट से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि अब सारा काम सुरक्षित क्यूआर कोड (QR Code) और फेस वेरिफिकेशन से हो जाएगा. पुराना डेटा अपने आप नए ऐप पर ट्रांसफर नहीं होगा, इसलिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर नया ऐप डाउनलोड करना होगा और नए सिरे से अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना पड़ेगा.
फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी कदम (Protect Yourself from Online Aadhaar Fraud)
अक्सर देखा गया है कि जब भी कोई ऐप बदलता है, तो जालसाज नकली लिंक भेजकर लोगों को चूना लगाने की ताक में रहते हैं. ध्यान रहे, किसी भी अनजान व्हाट्सएप मैसेज या एसएमएस के लिंक पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड न करें. एयरपोर्ट एंट्री से लेकर होटल चेक-इन तक, आने वाले समय में सिर्फ नया ऐप ही काम आएगा, इसलिए वक्त रहते खुद को अपग्रेड कर लेना ही समझदारी है.
बदलाव का समय आ चुका है. पुराने ऐप का मोह छोड़िए और फौरन ऑफिशियल स्टोर से नया ऐप इंस्टॉल कीजिए ताकि ऐन वक्त पर आपका कोई जरूरी काम न रुके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं