विज्ञापन

Lucknow-Kanpur Expressway: मिनटों में पूरा होगा लखनऊ से कानपुर तक का सफर, जानिए नए एक्सप्रेसवे पर कितना देना होगा टोल

Lucknow Kanpur Expressway Toll Charge: बहुत ही जल्द लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ होने जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और ये आम जनता के लिए भी बहुत जल्द खोला जा सकता है. आइए जानते हैं इस पर सफर करने के लिए चालकों को कितना टोल देना होगा...

Lucknow-Kanpur Expressway: मिनटों में पूरा होगा लखनऊ से कानपुर तक का सफर, जानिए नए एक्सप्रेसवे पर कितना देना होगा टोल
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे टोल चार्ज
AI/ सांकेतिक तस्वीर

Lucknow Kanpur Expressway Toll: दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद अब बहुत ही जल्‍द लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ होने जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और ये आम जनता के लिए भी बहुत जल्द खोला जा सकता है. करीब 3700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 63 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्‍सप्रेसवे की मदद से अब लखनऊ के अमौसी से कानपुर के आजाद चौक तक का सफर मात्र 35 से 45 मिनट में पूरा हो सकेगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस एक्‍सप्रेसवे से सफर करने के लिए चालकों को कितना टोल देना होगा. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाई‑टेक सड़क निगरानी, कूड़ा और गड्ढे ढूंढेगा PWD का स्मार्ट सिस्टम, जानिए कैसे काम करेगा 'इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम'

कितना होगा टोल रेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए टोल चार्ज फिक्स कर दिए हैं. एक्सप्रेसवे शुरू हो जाने के बाद चालकों को ये टोल चार्ज देना होगा.

  • कार, जीप और SUV: एक तरफ का 275 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 415 रुपये.
  • हल्के कमर्शियल वाहन: एक तरफ का 445 रुपये और वापसी पर 670 रुपये.
  • बस और ट्रक: एक तरफ का 935 रुपये और वापसी पर 1405 रुपये.
  • भारी वाहन (HCM): एक तरफ का 1020 रुपये और वापसी पर 1530 रुपये.
Latest and Breaking News on NDTV

नहीं चल सकेंगे दो पहिया और तीन पहिया वाहन

अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर सिर्फ चार पहिया वाहन और भारी वाहन ही चल सकेंगे. इसके अलावा दो पहिया, तीन पहिया और छोटे वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी, ताकि तेज रफ्तार में ट्रैफिक सुरक्षित और सुचारू रूप से चलता रहे.

मिनटों में पूरा होगा सफर

लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे का टोल चार्ज आपको ज्यादा लग सकता है लेकिन ये समय बचाने में काफी ज्यादा मदद करेगा. वर्तमान में लखनऊ से कानपुर के बीच 94 किलोमीटर का सफर करीब 2.5 से 3 घंटे में पूरा होता है. इसके मुकाबले नया एक्सप्रेसवे करीब 63 किलोमीटर लंबा है. इसकी मैक्सिमम स्पीड 120kmph तय की गई है जिससे यात्री मात्र 35 से 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर पहुंच सकेंगे. ये उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो रोजाना काम के चलते दोनों शहरों के बीच अक्सर सफर करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com