Intelligent Road Maintenance Monitoring System: दिल्ली की सड़कों की निगरानी अब हाई-टेक होगी. लोक निर्माण विभाग (PWD) राजधानी में सड़कों के रखरखाव और शिकायतों के निपटारे को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है. इस सिस्टम को एक आधुनिक तकनीकी प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो अलग‑अलग स्रोतों से जानकारी लेकर सड़कों की स्थिति पर रियल‑टाइम निगरानी करेगा और नागरिक समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित करेगा.
इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम कैसे करेगा काम
इस पहल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वीडियो एनालिटिक्स और मोबाइल के जरिए किए जाने वाले निरीक्षण को जोड़ा जाएगा. इससे सड़क से जुड़ी खामियों की पहचान और उन्हें ठीक करने के लिए एक केंद्रीय सिस्टम बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा AI‑आधारित शिकायत प्रबंधन प्लेटफॉर्म होगा, जो अलग‑अलग माध्यमों से आने वाली शिकायतों को एक जगह इकट्ठा करेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस सिस्टम से अधिकारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जानकारियां मिल जाएंगी. वे शिकायतों को ट्रैक कर सकेंगे, काम सौंप सकेंगे और उन्हें तय समय में पूरा होते हुए देख सकेंगे. इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए सड़क से जुड़ी सभी शिकायतों और फील्ड से मिलने वाली जानकारी को एक ही सिस्टम में लाया जाएगा. AI की मदद से शिकायतों को छांटना, उनकी प्राथमिकता तय करना और उनकी निगरानी करना आसान होगा, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी.
समय की बचत- गड्ढों और मलबे की पहचान मैन्युअल रूप से करने के बजाय तुरंत हो जाएगी.
सुरक्षित सड़कें- AI तकनीक सड़क पर मौजूद खतरों का जल्द पता लगाकर दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगी.
पारदर्शिता- हर काम और शिकायत का डिजिटल रिकॉर्ड होगा.
सड़क जांच के लिए मोबाइल ऐपइस परियोजना के तहत एक मोबाइल ऐप भी बनाया जाएगा, जिससे सड़क की नियमित जांच की जा सकेगी. इस ऐप की मदद से फील्ड स्टाफ सड़क की फोटो और वीडियो ले सकेगा. ये फोटो‑वीडियो लोकेशन (जियो‑टैग) के साथ होंगे. AI इनका विश्लेषण करके गड्ढे, दरारें जैसी खराबियों की पहचान करेगा. AI खराबियों को उनकी गंभीरता के अनुसार वर्गीकृत करेगा, जिससे यह तय करना आसान होगा कि पहले किस सड़क की मरम्मत करनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं