Lucknow Kanpur Expressway Toll: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद अब बहुत ही जल्द लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होने जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और ये आम जनता के लिए भी बहुत जल्द खोला जा सकता है. करीब 3700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 63 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सप्रेसवे की मदद से अब लखनऊ के अमौसी से कानपुर के आजाद चौक तक का सफर मात्र 35 से 45 मिनट में पूरा हो सकेगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस एक्सप्रेसवे से सफर करने के लिए चालकों को कितना टोल देना होगा. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाई‑टेक सड़क निगरानी, कूड़ा और गड्ढे ढूंढेगा PWD का स्मार्ट सिस्टम, जानिए कैसे काम करेगा 'इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम'
कितना होगा टोल रेट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए टोल चार्ज फिक्स कर दिए हैं. एक्सप्रेसवे शुरू हो जाने के बाद चालकों को ये टोल चार्ज देना होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
- कार, जीप और SUV: एक तरफ का 275 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 415 रुपये.
- हल्के कमर्शियल वाहन: एक तरफ का 445 रुपये और वापसी पर 670 रुपये.
- बस और ट्रक: एक तरफ का 935 रुपये और वापसी पर 1405 रुपये.
- भारी वाहन (HCM): एक तरफ का 1020 रुपये और वापसी पर 1530 रुपये.

नहीं चल सकेंगे दो पहिया और तीन पहिया वाहन
अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर सिर्फ चार पहिया वाहन और भारी वाहन ही चल सकेंगे. इसके अलावा दो पहिया, तीन पहिया और छोटे वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी, ताकि तेज रफ्तार में ट्रैफिक सुरक्षित और सुचारू रूप से चलता रहे.
मिनटों में पूरा होगा सफर
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल चार्ज आपको ज्यादा लग सकता है लेकिन ये समय बचाने में काफी ज्यादा मदद करेगा. वर्तमान में लखनऊ से कानपुर के बीच 94 किलोमीटर का सफर करीब 2.5 से 3 घंटे में पूरा होता है. इसके मुकाबले नया एक्सप्रेसवे करीब 63 किलोमीटर लंबा है. इसकी मैक्सिमम स्पीड 120kmph तय की गई है जिससे यात्री मात्र 35 से 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर पहुंच सकेंगे. ये उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो रोजाना काम के चलते दोनों शहरों के बीच अक्सर सफर करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं