विज्ञापन

LPG Cylinder Price Today: होली से पहले बड़ा झटका! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानिए आपके शहर में कितने में मिल रही रसोई गैस

March LPG Cylinder Price: तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए है और 19 किलो गैस वाले कमर्शियल या हलवाई सिलेंडर का दाम बढ़ गया है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं देखने को मिला है.

LPG Cylinder Price Today: होली से पहले बड़ा झटका! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानिए आपके शहर में कितने में मिल रही रसोई गैस
मार्च LPG सिलेंडर की कीमत
File Photo

LPG Cylinder Price: आज से साल के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत हो गई है. इस बार मार्च के पहले के हफ्ते में रंगों का त्योहार होली भी है, जिसके चलते घरों में मिठाई-पकवान भी बनेंगे. लेकिन इससे पहले ही गैस की कीमतों में बदलाव ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है. आपको बता दें, कि हर महीने की इस बार भी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए है और 19 किलो गैस वाले कमर्शियल या हलवाई सिलेंडर का दाम बढ़ गया है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए जानते हैं, अब आपके शहर में कमर्शियल सिलेंडर कितने का मिलेगा...

28 से 31 रुपये की बढ़ोतरी

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने मार्च से एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 28 से 31 रुपये की बढ़ोतरी की है. पिछले महीनों की बात करें, फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में इसके दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी.

कितनी होगी नई कीमत?

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1768.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1740.50 रुपये मिलता था. वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर 1875.50 रुपये हो गई है, जबकि मुंबई में यह 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये तक पहुंच गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नहीं बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम

जहां, एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये का मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com