विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2026

March Movie Releases: 6, 13, 19, 20 और 26 मार्च होगा सिनेमा प्रेमियों के लिए खास दिन, देखें कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज 

मार्च में खुलेगा 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' तो ‘टॉक्सिक और 'धुरंधर 2' की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर जंग. जानें मार्च 2026 में कौनसी फिल्में हो रही हैं सिनेमाघरों में रिलीज.

March Movie Releases: 6, 13, 19, 20 और 26 मार्च होगा सिनेमा प्रेमियों के लिए खास दिन, देखें कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज 
मार्च में रिलीज होंगी ये फिल्में
नई दिल्ली:

March Movie Releases: सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार करते हैं. मार्च का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार फिल्में खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, तो अभी से कुर्सी की पेटी बांधकर तैयारी शुरू कर दीजिए. 

6 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली फिल्में

'हॉपर्स' एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म कॉमेडी से भरी है और इसे बच्चों के साथ देखने में ज्यादा मजा आएगा. फिल्म मानवीय चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने के विषय पर बनी है. इसके अलावा मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'चरक' भी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म काले जादू और अंधविश्वास में बच्चों की बलि देने के तंत्र-मंत्र पर आधारित है. 

ये भी पढ़ें- Holi Song: होली के इस 50 साल पुराने फेमस गाने में बिना मेकअप दिखे धर्मेंद्र, फिर भी 100 दिनों तक सिनेमाघरों में छाई रही फिल्म

13 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली फिल्में

आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव दिखने वाले हैं. फिल्म भले ही गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन फिल्म में कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलेगा.

19 मार्च 2026 है ऐतिहासिक दिन 

19 मार्च की तारीख साल की सबसे ऐतिहासिक तारीखों में से एक है, क्योंकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर-2' दोनों रिलीज होंगी. टॉक्सिक (सुपरस्टार यश) साउथ की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें हिंदी सिनेमा के स्टार्स भी मौजूद हैं. फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. जबकि धुरंधर 2 साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर का सीक्वल है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.'धुरंधर-2' भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाती एक काल्पनिक फिल्म है, जिसे सत्य घटनाओं से जोड़कर रियल दिखाने की कोशिश की गई है. इसके अलावा 19 मार्च को ही मलयालम भाषा की कॉमेडी फिल्म 'आडू 3' भी रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है और मुख्य भूमिका में जयसूर्या हैं. इससे पहले फिल्म के दो सीक्वल रिलीज हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रेस्पॉन्स अच्छा मिला है. 

ये भी पढ़ें- दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

20 मार्च को रिलीज होगी ये फिल्म

अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाती है, जो अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी मानवता को बचाने के लिए अंतरिक्ष में एक खतरनाक मिशन पर जाता है.

26 मार्च को रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म

पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस कॉमेडी फिल्म में एक दस्यु की कहानी है, जो हिंसा करता है लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है. कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- 28 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में एक्टर से बिना पूछे बदल थी आवाज, अमरीश पुरी ने की रिजेक्ट तो हुई थी शत्रुघ्न सिन्हा की एंट्री

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
March Release, March Movie Release, March Movie Release 2026, March Releases, March Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com