आजकल प्रॉपर्टी और जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी प्लॉट, खेत या किसी अन्य जमीन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी करने से बचें. मध्य प्रदेश रेवन्यू डिपार्टमेंट ने लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं. जिनकी जांच किए बिना जमीन का सौदा करना नुकसान दे सकता है.
जमीन खरीदने से पहले जरूर कर लें ये काम
- सबसे पहले जांचें जमीन के कागजात
- जमीन खरीदने से पहले खतौनी, खसरा और अन्य भूमि रिकॉर्ड की अच्छी तरह जांच करें. इससे पता चलता है कि जमीन किसके नाम पर है और उसका रिकॉर्ड सही है या नहीं.
- कई बार जमीन पर पहले से कोई मुकदमा या विवाद चल रहा होता है. इसलिए खरीदारी से पहले यह जरूर पता करें कि जमीन पर किसी तरह का कोर्ट केस लंबित तो नहीं है.
- जिस जमीन को आप खरीदने जा रहे हैं, वह किसी बैंक के पास गिरवी तो नहीं है या उस पर कोई कर्ज तो नहीं है. इसकी जांच करना बेहद जरूरी है.
- सिर्फ कागजों पर भरोसा न करें. जमीन का कब्जा किसके पास है और उसकी सीमाएं क्या हैं यह खुद जाकर देख लें.
- विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नक्शे और जमीन की वास्तविक स्थिति का मिलान जरूर करें. इससे भविष्य में सीमा विवाद की संभावना कम हो जाती है.
- जमीन बेचने वाला व्यक्ति असली मालिक है या नहीं. यह पता करें कि जमीन कृषि, आवासीय या व्यावसायिक श्रेणी में आती है.
- जमीन की पुरानी रजिस्ट्री और बैनामा की जांच करें.
- रजिस्ट्री से पहले कराएं दस्तावेजों का सत्यापन जरूर करवा लें.
- स्टाम्प और रजिस्ट्री कराने से पहले सभी दस्तावेज किसी जानकार वकील या संबंधित अधिकारी से जांच जरूर करवा लें.
जानिए...
— Revenue Department, Madhya Pradesh (@mprevenuedeptt) June 6, 2026
जमीन खरीदने से पहले क्या-क्या जांचना जरूरी है?#PMKisan #MPBhulekh #Demarcation #Land pic.twitter.com/9E3ySQBxD8
बयाना देने से पहले रखें इस बात ध्यान
रेवन्यू डिपार्टमेंट ने साफ कहा है कि खतौनी, खसरा, नक्शा, जमीन का वास्तविक कब्जा और मुकदमेबाजी की स्थिति की जांच किए बिना कभी भी एडवांस या बयाना नहीं देना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.
यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब हर घर होगी सोलर पावर, बिना लोन-गारंटी छत पर लगेगा 1 किलोवाट का सिस्टम, जानिए क्या है सरकार की योजना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं