विज्ञापन

वंदे भारत में कैसे करें अपने पालतू जानवर के साथ सफर? जान लीजिए पूरा बुकिंग प्रोसेस

Vande Bharat Pet Box Service: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में पेट बॉक्स सर्विस (Pet Box Service) शुरू की है. इस सुविधा के तहत पालतू जानवरों के साथ सुरक्षित रूप से ट्रैवल किया जा सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

वंदे भारत में कैसे करें अपने पालतू जानवर के साथ सफर? जान लीजिए पूरा बुकिंग प्रोसेस
वंदे भारत में पालतू जानवरों के साथ कैसे करें सफर?
AI/ सांकेतिक तस्वीर

Vande Bharat Travel with Pets: आजकल पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती हुई जा रही है. इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में पेट बॉक्स सर्विस (Pet Box Service) शुरू की है. इस सुविधा के तहत पालतू जानवरों के साथ सुरक्षित रूप से ट्रैवल किया जा सकता है. इसके लिए बुकिंग प्रोसेस मैन्युअल है और इसमें कुछ विशेष नियम हैं जिनका यात्रियों को सावधानीपूर्वक पालन करना होगा. आइए पेट बॉक्स सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: यूपी में हर जिले में होंगे 'सीएम फेलो', मिलेगी 50 हजार रुपये मंथली सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

क्या है पेट बॉक्स सर्विस?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में पेट बॉक्स सुविधा के तहत पालतू जानवरों को ले जाने के लिए एक मेटल बॉक्स दिया जाता है, जो सिर्फ जानवरों के ट्रांसपॉर्टेशन के लिए बनाया गया है. ये बॉक्स ट्रेन के दोनों एंड पर, इंजन के पास होते हैं और यात्री कोच से अलग होते हैं. इस सुविधा के तहत पालतू जानवरों को यात्री के केबिन में ले जाने की अनुमति नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह सुविधा कुछ चुनिंदा वंदे भारत स्लीपर रूट्स पर ही उपलब्ध है और इसकी उपलब्धता ट्रेन और मार्ग के अनुसार बदल सकती है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले अपने डीपार्चर स्टेशन पर पूरी जानकारी कन्फर्म कर लें.

क्या है बुकिंग प्रोसेस?

पेट बॉक्स की बुकिंग ऑनलाइन नहीं की जा सकती है. इसका पूरा प्रोसेस ऑफलाइन होता है. यात्रियों को अपने डीपार्चर स्टेशन के पार्सल या लगेज ऑफिस जाकर बुकिंग करानी होती है. किसी भी परेशानी से बचने और सभी औपचारिकताएं आसानी से पूरी करने के लिए सलाह दी जाती है कि यात्री ट्रेन के रवाना होने से कम से कम तीन घंटे पहले स्टेशन पहुंच जाएं और बुकिंग कर लें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikimedia Commons

क्या चीजें हैं जरूरी?

पेट बॉक्स सर्विस की बुकिंग के लिए यात्री के पास कन्फर्म ट्रेन टिकट होना जरूरी है. ध्यान रहे कि RAC या वेटिंग लिस्ट टिकट पर यह सुविधा नहीं मिलती. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे आमतौर पर एक PNR पर सिर्फ एक ही पालतू जानवर ले जाने की अनुमति देता है. इसलिए अगर आप एक से ज्यादा जानवरों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से सही प्लानिंग करना बेहद जरूरी है.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • यात्रा से 24 से 48 घंटे के भीतर जारी किया गया वेटनरी फिटनेस सर्टिफिकेट
  • पालतू जानवर का वैलिड वैक्सीनेशन रिकॉर्ड.

कितना होता चार्ज?

पेट बॉक्स सर्विस का चार्ज सिर्फ पालतू जानवर के वजन के आधार पर तय किया जाता है. मौजूदा नियमों के अनुसार, इसका चार्ज करीब 30 रुपये प्रति किलो होता है. पेमेंट करने के बाद यात्रियों को एक लगेज टिकट दिया जाता है, जो बुकिंग की पुष्टि के रूप में काम करता है. जानकारी के लिए बता दें कि फ्रेट चार्ज वापस नहीं किया जाता, चाहे ट्रेन में देरी हो या ट्रेन रद्द ही क्यों न हो.

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा बदलाव: शताब्दी समेत 30 ट्रेनें दूसरी जगह होंगी शिफ्ट, अब इन स्टेशनों से चलेंगी गाड़ियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com