विज्ञापन

Tips and Tricks: AC के भारी बिल को आधा करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स और ट्रिक्स, कम होगी बिजली की खपत और बढ़ेगी ठंडक

AC Tips and Tricks: आज हम आपको कुछ ऐसी 4 टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं. इनसे बिजली की खपत तो कम होगी ही और ठंडक भी बढ़ेगी. आइए जानते हैं...

Tips and Tricks: AC के भारी बिल को आधा करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स और ट्रिक्स, कम होगी बिजली की खपत और बढ़ेगी ठंडक
AC का बिल आधा करने की टिप्स और ट्रिक्स
AI

AC Tips and Tricks: तपती गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है. लू और घर के अंदर पसीने वाली उमस ने लोगों को अभी से परेशान करना शुरू कर दिया है. इस मौसम जो राहत देती है वो है एसी की ठंडी-ठंडी हवा. गर्मियों के तपते मौसम में एसी की ठंडी हवा किसी वरदान से कम नहीं है. लेकिन इसके साथ-साथ एसी चलाने से आने वाला मोटा बिजली भी टेंशन बढ़ाने लगता है. अगर आप भी ऐसी के भारी बिल से बहुत परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी 4 टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं. इनसे बिजली की खपत तो कम होगी ही और ठंडक भी बढ़ेगी. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: AC Room Tips: आखिर AC चलाते वक्त लोग कमरे में क्यों रख रहे हैं पानी की बाल्टी? जान लें कारण और रखने का तरीका

1. एसी का सही टेंपरेचर है जरूरी

एसी के मोटे बिल से बचने के लिए सही तापमान पर चलाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. कई लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC 18-20 डिग्री पर चलाते हैं. लेकिन इससे बिजली का खर्च बहुत जल्दी बढ़ जाता है. बिजली के बिल को कम करने के लिए AC को हमेशा 24-25 डिग्री पर चलाना चाहिए.

2. AC के साथ चलाएं पंखा

बिजली का बिल बचाने के लिए AC के साथ पंखा चलाना भी फायदेमंद माना जाता है. पंखे के कारण AC की ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है. इससे एसी के कंप्रेसर पर कम जोर पड़ता है और बिजली का बिल भी कम होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. AC रूम में न रखें ये चीजें

AC वाले कमरे में ज्यादा फर्नीचर, पर्दे या सामान रखने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इन चीजों से एसी की ठंडी हवा का फ्लो रुक सकता है जिससे एसी को रूम ठंडा करने के लिए ज्यादा लोड झेलना पड़ सकता है. ऐसे वाले कमरे में बहुत कम सामान रखें ताकि हवा का फ्लो सही बना रहे और कंप्रेसर पर ज्यादा लोड न बढ़ें. इससे भी बिजली का बिल कम हो सकता है.

4. AC सर्विस है जरूरी

बिजली का बिल कम करने के लिए AC की रेगुलर सर्विस कराना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. दरअसल, कभी-कभी एसी के फिल्टर और कूलिंग कॉइल्स पर धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जम जाती है जिससे कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में बिजली की खपत और बिल कम करने के लिए नियमित रूप से ऐसी की सर्विस जरूर करवाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com