विज्ञापन

Paytm से बैंक का IFSC कोड कैसे पता करें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका

How to Find IFSC Code on Paytm: अगर आपको भी अपना IFSC कोड नहीं पता है, तो यहां हम आपको Paytm से इसे पता करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.

Paytm से बैंक का IFSC कोड कैसे पता करें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका
Paytm से IFSC कोड कैसे पता करें?

How to Find IFSC Code on Paytm: आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम मोबाइल ऐप्स के जरिए हो रहे हैं. ऐसे में Paytm एक ऐसा ऐप है जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग रोजाना करते हैं. पैसे भेजने, बिल भरने या ऑनलाइन शॉपिंग के अलावा Paytm आपको आपके बैंक का IFSC कोड भी आसानी से पता करने की सुविधा देता है. बहुत से लोगों को अभी भी नहीं पता कि Paytm से IFSC कोड कैसे निकाला जा सकता है. अगर आपको भी अपना IFSC कोड नहीं पता है, तो यहां हम आपको Paytm से इसे पता करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना? जानें कैसे आप अपनी छत पर फ्री लगवा सकते हैं सोलर पैनल

IFSC कोड क्या होता है?

IFSC (Indian Financial System Code) एक 11 अंकों का यूनिक कोड होता है, जो भारत के हर बैंक ब्रांच को दिया जाता है. यह कोड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसे NEFT, RTGS और IMPS के लिए बहुत जरूरी होता है. बिना सही IFSC कोड के आप पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं.

Paytm से IFSC कोड कैसे पता करें?

Paytm ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक आसान IFSC Finder Tool दिया है, जिससे आप कुछ ही स्टेप्स में IFSC कोड जान सकते हैं. इसके लिए- 

  • सबसे पहले Paytm की ऑफिशियल वेबसाइट([www.paytm.com](http://www.paytm.com)) पर जाएं.
  • होमपेज पर जाने के बाद Paytm Tools सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब, नीचे स्क्रॉल करें और IFSC Finder ऑप्शन को ढूंढें.

यहां आपको कुछ डिटेल्स भरनी होंगी, जैसे-

  • बैंक का नाम
  • राज्य (State)
  • शहर (City) और 
  • ब्रांच का नाम

सभी जानकारी भरते ही आपकी स्क्रीन पर उस ब्रांच का IFSC कोड दिख जाएगा.

तो अगली बार जब भी आपको IFSC कोड की जरूरत पड़े, सीधे Paytm का इस्तेमाल करें और मिनटों में जानकारी पाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com