विज्ञापन

Instagram Reels म्यूजिक के साथ कैसे डाउनलोड करें? जानिए आसान तरीका

How to download Instagram reels with music: यहां हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप Instagram Reels म्यूजिक के साथ डाउनलोड कर सकते हैं.

Instagram Reels म्यूजिक के साथ कैसे डाउनलोड करें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels म्यूजिक के साथ कैसे डाउनलोड करें?

How to download Instagram reels with music: आजकल इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज हर किसी पर छाया हुआ है. मजेदार वीडियो, ट्रेंडिंग गाने और काम की जानकारी वाली रील्स लोग बार-बार देखना और शेयर करना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोग इन रील्स को अपने WhatsApp Status पर भी शेयर करते हैं. हालांकि, इस दौरान अधिकतर लोगों की एक शिकायत होती है कि इंस्टाग्राम से सेव करते हुए फोन में वीडियो तो आ जाती है लेकिन आवाज गायब हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप Instagram Reels म्यूजिक के साथ डाउनलोड कर सकते हैं. 

कैसे पता चलेगा आपके Aadhaar Card से कौन सा नंबर लिंक है? ऐसे कर लें चेक

स्टोरी फीचर से रील सेव करने का तरीका

  • इसके लिए आपको Instagram का स्टोरी फीचर पर जाना होगा.  
  • सबसे पहले उस Reel को खोलें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं. 
  • अब, उसे अपनी स्टोरी में जोड़ें. स्टोरी शेयर करने से पहले ऊपर दिए गए तीन डॉट्स या ऑप्शन पर टैप करें. 
  • यहां आपको 'Save' का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप करते ही रील म्यूजिक के साथ आपके फोन की गैलरी में सेव हो जाएगी. 
  • यह तरीका आसान है और इसके लिए आपको किसी दूसरी ऐप की भी जरूरत नहीं पड़ती है.
स्क्रीन रिकॉर्डिंग से रील डाउनलोड करें

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन होता है. Android यूजर्स नोटिफिकेशन पैनल से स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू कर सकते हैं. इसके बाद Instagram खोलें और Reel प्ले करें. रिकॉर्डिंग खत्म होने पर वीडियो अपने आप गैलरी में सेव हो जाएगा. अगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है, तो AZ Screen Recorder या InShot जैसे ऐप की मदद ली जा सकती है. हालांकि, इस तरीके में वीडियो क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है और Instagram का लोगो भी दिख सकता है.

थर्ड पार्टी ऐप्स का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

इन सब से अलग Instagram Reels डाउनलोड करने के लिए कई खास ऐप्स भी मौजूद हैं. आप इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं. Android यूजर्स InstaSaver या Instagram Video Downloader जैसे ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, iPhone यूजर्स InSaver या Instdown ट्राय कर सकते हैं. तरीका बहुत सिंपल है. Instagram से Reel का लिंक कॉपी करें, ऐप खोलें, लिंक पेस्ट करें और डाउनलोड पर टैप करें. कुछ ही सेकंड में वीडियो म्यूजिक के साथ सेव हो जाएगी.

इन तरीकों की मदद से आप अपनी पसंदीदा Instagram Reels को म्यूजिक के साथ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और कभी भी शेयर या सेव करके देख सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com